TMKOC: यूं अचानक शो छोड़ रहे किरदारों को लेकर प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोली ये बड़ी बात

जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के अहम किरदारों के शो छोड़ने से काफी नेगेटिव असर भी पड़ता दिख रहा है। ऐसे में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई, 18 सितंबर: फैंस का पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो के किरदार एक-एक कर शो छोड़ दर्शकों को झटका दे रहे हैं। जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले इस शो के अहम किरदारों के ऐसे चले जाने से काफी नेगेटिव असर भी पड़ता दिख रहा है। कुछ समय पहले शैलेश लोढ़ा ने शो छोड़ दिया था, जिसके बाद तारक मेहता को रिप्लेस कर दिया गया। अब सचिन श्रॉफ को ये भूमिका निभाते देखा जा सकता है। वहीं दयाबेन की वापसी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

चर्चा में शो

चर्चा में शो

फैंस के पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर काफी चर्चाएं हैं। शो में पिछले कुछ वक्त में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने रिएक्शन दिया है।

क्या बोले प्रोड्यूसर?

क्या बोले प्रोड्यूसर?

एक-एक करके फेमस किरदारों का यूं अचानक शो छोड़ जाने पर असित मोदी ने कहा कि हम पिछले 13-14 सालों से इस शो पर काम कर रहे हैं। नई स्टोरी के साथ हमें आना होता है। असित ने कहा कि जब कोई भी शो छोड़कर जाता है, तो उन्हें बहुत दुख होता है।

'मैं रोक नहीं सकता'

'मैं रोक नहीं सकता'

प्रोड्यूसर का कहना है कि लेकिन अगर कोई भी शो छोड़कर जा रहा है, तो मैं उन्हें रोक भी नहीं सकता। मेरे लिए हर दिन एक टास्क की तरह है। मैं नहीं चाहता कोई भी ये शो छोड़कर जाए।

'जिंदगी में बदलाव जरूरी'

'जिंदगी में बदलाव जरूरी'

असित मोदी ने आगे कहा कि जिंदगी में बदलाव बेहद जरूरी है। जो भी लोग शो छोड़ रहे हैं, हमें और उन्हें हर बात को एक पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए। मेरे पास उन्हें देने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं।

शो छोड़ रहे कैरेक्टर्स

शो छोड़ रहे कैरेक्टर्स

बताते चलें कि पिछले लंबे वक्त से तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो काफी समय से दर्शकों को एंटरटेन करता आया है। अब शो के मशहूर किरदारों का यूं शो छोड़ जाना दर्शकों को काफी मायूस कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+