'तारक मेहता' में मचे बवाल का खुल गया राज! बबीता और जेठालाल के रिश्ते का ये सच कर देगा हैरान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो हमेशा से ही फैंस का फेवरेट रहा है। शो में दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी के तो क्या ही कहने। ये जोड़ी फैंस का दिल जीतने में हमेशा से ही सक्सेसफुल रही है। दोनों को फैंस अपना ढेर सारा प्यार देते आए हैं। मगर जब दयाबेन ने शो छोड़ा तो फैंस का दिल टूट गया।
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि शो के जेठालाल की हमेशा से ही बबीता जी पर बुरी नजर रही है। वीडियो देखने के बाद शो के फैंस भी काफी हैरान हैं और जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

तारक मेहता शो में हमेशा से ही जेठालाल और दयाबेन के बीच जेठालाल की पड़ोसन और अप्सरा जैसी खूबसूरत बबीता जी आती रही हैं। जेठालाल अकसर बबीता जी को लेकर दीवाने होते रहे हैं। मगर अब हाल ही में एक बाबा ने दोनों के अफेयर और इश्क मोहब्बत को लेकर काफी कुछ कहा है।
तारक मेहता के फैंस अब लगता है बाबा लोग भी हो रहे हैं। इसलिये तो अपने प्रवचनों में जेठालाल, दयाबेन और बबीता जी के उदाहरण दे रहे हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले महाराज अनिरुद्धाचार्य का एक क्लिप बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने भक्तों को जेठालाल और बबीता जी का उदाहरण देते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसपर अब बवाल मच गया है।
वीडियो में महाराज अनिरुद्धाचार्य जेठालाल के बतीता जी को ताड़ने के बारे में बातचीत कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि एक जेठालाल है, जो अपनी दया को कम देखता है और बबीता को ज्यादा ताड़ता है। उसकी भी गृहस्थी बिगड़ने वाली थी। उसी चक्कर में दया शो को छोड़कर भाग गई। और देख ले बबीता को।
इसके बाद उन्होंने कहा कि देखो संतों की तपस्या कौन बिगाड़ता है, अप्सराएं बिगाड़ती हैं। जेठालाल की गृहस्थी बिगाड़ी, इसलिये देखो दया शो छोड़कर चली गई। इसलिये आप क्या पड़ोसन को नहीं देखते हो ज्यादा? बताओ।
इस क्लिप को सुनने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने गुरुजी को जेठालाल का फैन बताया। वहीं कईयों ने कहा कि हम तारक मेहता के फैन होने के नाते जेठालाल के बारे में कुछ भी नहीं सुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications