सुशील कुमार शिंदे के नाती की दुल्हन बनेंगी तारा सुतारिया? राजनीतिक परिवार की होने वाली बहू की है इतनी कमाई
Tara Sutaria Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्हें बीते कई दिनों से एक्टर वीर पहारिया के साथ देखा जा रहा है। खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है।
तारा सुतारिया और वीर पहारिया का वायरल वीडियो
फिलहाल तारा सुतारिया और वीर पहारिया का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैंप वॉक करते हुए अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहारिया को फ्लाइंग किस देती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से लोग दोनों के अफेयर्स को लेकर और ज्यादा बातें करने लगे हैं।

तारा ने वीर पहारिया को दिया फ्लाइंग किस
-29 साल की तारा सुतारिया ने दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक किया था। इस दौरान उन्होंने शो में मौजूद वीर पहारिया को फ्लाइंग किस दिया था। वहीं फैंस की मानें तो तारा सुतारिया ने फ्लाइंग किस के जरिए ही अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि तारा सुतारिया स्ट्रैपलेस गाउन और फैंसी गहनों के साथ रैंप पर वॉक कर रही हैं। वो मुस्कुरा रही हैं। आगे की लाइन में बैठे वीर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का हौसला बढ़ाते दिखे। वॉक के दौरान ही तारा ने ऐसा मोमेंट क्रिएट किया कि फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
वीर पहारिया और तारा सुतारिया का रिश्ता
-आपको बता दें कि वीर पहारिया को कुछ समय पहले फिल्म 'स्काई फोर्स' में देखा गया था। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ नजर आए थे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने आदर जैन को डेट किया था, पर दोनों की ही इस लव लाइफ का 'द एंड' हो चुका है।
-फिलहाल कहा जा रहा है कि वीर पहारिया और तारा सुतारिया ने एक दूसरे के साथ नए चैप्टर की शुरुआत कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीर पहारिया का नाम पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं।
तारा सुतारिया का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा था
आपको बता दें कि आदर जैन से अलग होने के बाद तारा सुतारिया का नाम कई नए शख्स के साथ जुड़ा था। पहले रैपर बादशाह के साथ तारा सुतारिया के लिंकअप रूमर्स सामने आए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम एक्टर अरुणोदय सिंह के साथ भी जोड़ा गया।
तारा सुतारिया की कुल संपत्ति और कमाई
-तारा सुतारिया का जन्म साल 1995 में मुंबई में हुआ था। तारा सुतारिया एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ सिंगर भी और डांसर हैं। तारा सुतारिया ने साल 2010 में डिज्नी इंडिया के रिएलिटी शो बिग बड़ा बूम में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
-इसके बाद उन्होंने साल 2012 में सिटकॉम के शो द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बाद में उन्हें साल 2013 मेंशो में देखा गया था। तारा सुतारिया ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने बनाया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारा सुतारिया की कुल संपत्ति 22 से 24 करोड़ रुपए के बीच है। तारा सुतारिया की कमाई फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और रैंप वॉक के जरिए होती है।
-आपको बता दें कि तारा सुतारिया एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। वहीं ब्रांड एंडॉर्समेंट्स से वह 30 लाख रुपये प्रति डील और सोशल मीडिया प्रमोशन्स से 20 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं। ऐसे में तारा सुतारिया एक महीने में 35 से 40 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं।
तारा सुतारिया का फिल्मी करियर
-तारा सुतारिया को आखिरा बार एक्टर अभिषेक बनर्जी के साथ फिल्म 'अपूर्वा' में देखा गया था। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। पिछले कुछ समय में तारा सुतारिया कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
-अब कहा जा रहा है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया रिलेशनशिप में आ गए हैं। अचानक ही तारा का नाम वीर पहारिया के साथ जुड़ने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों आजकल एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। दोनों को मुंबई के बांद्रा इलाके के एक रेस्तरां में स्पॉट किया गया है।
कौन हैं वीर पहारिया और कैसे की बॉलीवुड में एंट्री?
-वीर पहारिया एक युवा एक्टर हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई और दिल्ली के थिएटर्स, म्यूजिक और डांस से की थी। वीर पहारिया ने अमेरिका से अपनी हायर एजुकेशन पूरी की है।
-वीर पहारिया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहारिया के बेटे और शिखर पहारिया के छोटे भाई हैं। वीर पहारिया ने अपने करियर की शुरुआत वायाकॉम 18 और टीवी18 के ज्वाइंट वेंचर से की थी। वीर ने साल 2024 में एक मशहूर साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी के साथ काम किया था।
-इसके बाद वीर पहारिया ने साल 2018 में खुद की गेमिंग और मनोरंजन कंपनी 'Indiawyn' की स्थापना की थी। म्यूजिक बनाने के अलावा, वीर ने सिंगिंग और एक्टिंग में भी करियर बनाने का फैसला किया था।
-दिसंबर 2021 में वह बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आए थे। वीर पहारिया ने हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल के जरिये काफी सफलती हासिल की है। वह इस इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक और गीतकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
-वीर ने म्यूजिक में सफलता हासिल करने के बाद साल 2016 में मुंबई ड्यूटी-फ्री में एक सेल्स इंटर्न की तरह काम किया था। कॉर्पोरेट की दुनिया में अपना कदम रखने के बावजूद, वीर अपने जुनून के लिए मेहनत करते गए जो की कैमरा और लेखन के लिए था। वीर पहारिया फिल्म 'भेड़िया' के सहायक निर्देशक थे। वीर ने कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
वीर पहारिया का पॉलिटिकल परिवार
वीर पहारिया देश के मशहूर बिजनेसमैन संजय पहारिया और स्मृति पहारिया के बेटे हैं। हालांकि उनके पैरेंट्स साल 2008 में ही एक दूसरे से अलग हो गए थे। वीर पहारिया के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दरअसल वीर और शिखर की मां स्मृति, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications