शादी की खबरों के बीच वायरल हो रही तापसी पन्नू की तस्वीर, क्या एक्ट्रेस ने मांग में भरा था सिंदूर या फिर...
Tapsee Pannu Photo: तापसी पन्नू पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खबरे हैं कि एक्ट्रेस ने गुपचुप अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड Mathias Boe संग शादी कर ली है। खबरों ने फैंस को हैरान किया ही था कि अब तापसी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस ये पक्का मान रहे हैं कि उनकी शादी हो ही चुकी है।
दरअसल तापसी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो होली सेलिब्रेशन की है। कल तापसी ने दोस्तों संग धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। इससे पहले उनकी सीक्रेट शादी की चर्चाओं का बाजार गर्म था। इस बीच तापसी की तस्वीर में फैंस को कुछ ऐसा दिखा, जिससे उन्होंने मान लिया कि अब तो तापसी की शादी हो ही चुकी है।

बताते चलें कि तापसी की फोटो में उनकी मांग में सिंदूर लगा सा दिख रहा है। हालांकि होली का मौका था और ऐसे में गुलाल लगाना एकदम नॉर्मल सी बात है। मगर सिंदूर एक्ट्रेस के माथे पर ठीक उसी तरह से लगा हुआ है, जिस तरह से सुहागन महिला मांग भरती है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट उनकी शादी को लेकर और भी बढ़ गई।
तापसी अपनी फोटो में होली सेलिब्रेट करने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। फोटो में तापसी के ब्वॉयफ्रेंड भी हैं और एक्ट्रेस की बहन शगुन पन्नू भी हैं।
एक यूजर ने फोटो देखने के बाद कमेंट करते हुए कहा कि बहुत सुंदर है तापसी मैम। एक दूसरे ने कहा कि अरे ये तापसी मैम की मांग में सिंदूर कौन भर गया। एक ने कहा कि तापसी मैम की शादी हो गई और हमें आज ये बात पता चली।
इससे पहले न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, तापसी पन्नू शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने उदयपुर में एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की। शादी की तैयारियां 20 मार्च से ही शुरू हो गई थीं। कपल नहीं चाहता था कि शादी के बारे में मीडिया को पता चले। वे किसी भी तरह का दखल अपनी शादी में नहीं चाहते थे। कपल ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications