Tanya Mittal का लेटेस्ट वीडियो मिनटों में हुआ वायरल, 'निरहुआ' के गाने पर किया जबर डांस, लोगों के छूटे पसीने
Tanya Mittal: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) भले ही खत्म हो चुका हो लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स की चर्चा अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। शो से बाहर आने के बाद जहां ज्यादातर कंटेस्टेंट्स इंटरव्यू और ग्लैमरस पार्टियों में बिजी हैं, वहीं तान्या मित्तल ने अपने फैंस से जुड़ने का अलग ही तरीका चुना है। उनके लेटेस्ट वीडियो ने खासकर यूपी-बिहार के दर्शकों का दिल जीत लिया है।
भोजपुरी गाने पर तान्या मित्तल का देसी अंदाज
तान्या मित्तल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के मशहूर गाने 'मरून कलर सड़िया' पर थिरकती नजर आ रही हैं।

मरून रंग की साड़ी में तान्या मित्तल का ग्लैमरस लुक
मरून रंग की साड़ी में सजी तान्या मित्तल ने बेहद सिंपल लेकिन आकर्षक डांस स्टेप्स के साथ फैंस को प्रभावित किया है। उनका ये देसी अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यूपी-बिहार के फैंस ने लुटाया प्यार
तान्या मित्तल के इस वीडियो पर भोजपुरी दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बिहार से बोरा भरकर प्यार भेज रहे हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- भोजपुरी प्रोजेक्ट में आ सकती हैं। कई यूजर्स ने तान्या के इस अंदाज को दिल जीत लेने वाला भी बताया है।
तान्या ने ट्रॉफी नहीं लेकिन दिल जरूर जीता
-बिग बॉस के इस सीजन में तान्या मित्तल का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। आलीशान लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और घरवालों ने उन्हें नकली और झूठी तक कहा था।
-हालांकि समय के साथ तान्या मित्तल ने अपने गेम, रिश्तों और व्यवहार से सबका नजरिया बदला था। वह शो के टॉप 4 तक पहुंची थीं और तीसरे रनर-अप के रूप में अपनी यात्रा खत्म की थी।
सलमान खान के शो से मिला बड़ा मौका
-सलमान खान के इस शो ने भले ही उन्हें विजेता नहीं बनाया लेकिन उनके करियर को नई दिशा जरूर दे दी है। शो के दौरान ही टीवी क्वीन एकता कपूर ने तान्या मित्तल को अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर दिया है।
-अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि तान्या मित्तल कब छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से भी वही जादू चलाती नजर आएंगी, जो उन्होंने रिएलिटी शो और सोशल मीडिया पर दिखाया है।
लगातार बढ़ रही है तान्या मित्तल की पॉपुलैरिटी
'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी भले ही तान्या मित्तल के हाथ न आई हो लेकिन फैंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर और फैंस की पसंद का ध्यान रखते हुए तान्या ने खुद को एक मजबूत पब्लिक फिगर के रूप में स्थापित कर लिया है। उनका ये सफर बताता है कि असली जीत सिर्फ ट्रॉफी से नहीं बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाने से मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications