'तान्या मित्तल को बाप का नाम तक नहीं पता', पिता को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पड़ोसियों ने सामने रखा ऐसा सच
Tanya Mittal Bigg Boss 19: तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक बनकर उभरी हैं। अपनी पारिवारिक संपत्ति, कारखानों और यात्राओं का बार-बार जिक्र करने से शो में उनकी एक अलग ही पहचान बन गई है।
तान्या मित्तल को लेकर उठ रहे ऐसे सवाल
तान्या मित्तल ने बिग बॉस के घर में सबको बताया है कि वह एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनकी पृष्ठभूमि और पारिवारिक व्यवसाय को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

तान्या मित्तल ने खोले अपनी आलीशान लाइफ के राज
बिग बॉस 19 में नजर आने के दौरान तान्या मित्तल ने दावा किया है कि उनका परिवार ग्वालियर में काफी मशहूर है। उन्होंने बताया है कि उनका घर काफी आलीशान है। उन्होंने ये भी कहा है कि मुरैना और ग्वालियर की फैक्ट्रियां उनके परिवार की संपत्ति का हिस्सा हैं।
तान्या मित्तल का झूठ पकड़ा गया?
-हालांकि इंडिया फोरम्स के अनुसार हाल ही में एक पत्रकार ने ग्वालियर में उनकी एक फैक्ट्री का दौरा किया था और बताया था कि वह उतनी बड़ी नहीं है जितनी उन्होंने नेशनल टीवी पर बताई थी।
-ऑनलाइन चर्चा ने तब नया मोड़ ले लिया जब सोशल मीडिया यूजर्स ने तान्या मित्तल के पिता की पहचान की पड़ताल शुरू कर दी। आपको बता दें कि साल 2015 का एक इंस्टाग्राम पोस्ट फिर से सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल ने लिखा था कि उनके पिता उनकी प्रेरणा हैं, जिसने लोगों में उत्सुकता जगा दी है।
तान्या मित्तल के पिता को लेकर शॉकिंग खुलासा
-कुछ ऑनलाइन दावों के अनुसार, तान्या मित्तल के पिता रवि मित्तल, दिल्ली के एक बिजनेसमैन हैं। वह अब तक दिल्ली में 400 से ज्यादा फ्लैट्स बा चुके हैं। हालांकि इसमें भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर के स्थानीय लोगों सहित कई लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उनके पिता अमित मित्तल हैं, न कि रवि मित्तल। ऐसे में लोगों का कहना है कि तान्या मित्तल अपने पिता के नाम को लेकर भी झूठ बोल रही हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संपर्क करने पर, मित्तल परिवार के पड़ोसियों ने उनके या उनके बिजनेस के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं बिग बॉस 19 के घर के अंदर, तान्या मित्तल के साथी प्रतियोगी उनकी पृष्ठभूमि पर सवाल उठाने से नहीं हिचकिचाए।
-मृदुल तिवारी ने बार-बार तान्या मित्तल बारे में सुनी हुई बातें बताईं, जिनमें ऑनलाइन प्रसारित वीडियो का जिक्र भी शामिल है। गौरव खन्ना ने उनसे ग्वालियर स्थित उनके पारिवारिक घर के बारे में भी पूछताछ की।
तानिया ने अपने बिजनेस को लेकर कही ऐसी बात
शो के हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल ने अपनी आलीशान जीवनशैली के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब एक ऐसे बयान से दिया जिसने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा- मैं व्यावसायिक कारणों से महीने में चार-पांच बार दुबई जाती हूं और बकलावा खाती हूं। तान्या मित्तल ने ये भी कहा कि वह फिलहाल मध्य पूर्व में अपने बिजनेस का विस्तार करने की सक्रिय योजना बना रही हैं।
तान्या मित्तल ने कहा था- मेरे पापा मुझे मारते थे
-इससे पहले तान्या मित्तल ने शो में अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था- मेरे पिता 19 साल की उम्र में मेरी शादी करवाना चाहते थे। मेरे पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं। हालांकि, मैंने उनकी बात नहीं मानी और एक बिजनेसवुमेन के रूप में अपनी यात्रा शुरू की।
-तान्या मित्तल ने अपने दो ब्रेकअप्स के बारे में भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। तान्या ने बताया था कि दोनों बार उन्हें प्यार में धोखा मिला और उनका कई बार इस्तेमाल भी किया गया।
-तान्या मित्तल ने शो में अपने घर को एक भव्य हवेली और स्वर्ग के समान बताया था। साथ ही ये दावा किया था कि उनका घर फाइव स्टार या सेवेन स्टार होटलों से भी ज्यादा शानदार है। उनके इस दावे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
-हालांकि बाद में दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला कि तान्या मित्तल का घर कोई महल नहीं बल्कि एक सामान्य दो-मंजिला इमारत है। घर का नीचे वाला हिस्सा बैंक और दुकान के तौर पर किराए पर दिया गया है, जबकि परिवार ऊपर के फ्लोर में रहता है।












Click it and Unblock the Notifications