'पापा ने मुझे पीटा, मेरा इस्तेमाल किया', बिग बॉस 19 में पहुंचीं तान्या मित्तल का बड़ा खुलासा, सरेआम लगीं रोने

Tanya Mittal Bigg Boss 19: टीवी का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस बार सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल तान्या मित्तल अपनी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए चर्चा में हैं।

बिग बॉस के घर में इमोशनल हो गईं तान्या मित्तल
शो में देखा जा सकता है कि हर नॉमिनेशन टास्क के बाद अपने करीबियों से मिले धोखे के बारे में बात करते हुए तान्या मित्तल इमोशनल हो जाती हैं। हाल ही में जब कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने उन्हें नॉमिनेट किया और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए, तो तान्या अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

Tanya Mittal

तान्या मित्तल की मां की परवरिश पर उठे सवाल

पिछले एपिसोड में, कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की मां की परवरिश को लेकर कुछ तीखी बातें कहीं, जिससे वह बहुत आहत हुई थीं। नॉमिनेशन के दौरान भी कुनिका सदानंद ने इसी बात को अलग अंदाज में दोहराया था, जिससे तान्या मित्तल और ज्यादा दुखी हो गई थीं।

तान्या ने कहा- मेरे पापा मुझे मारते थे

-जब घर के बाकी सदस्यों ने तान्या मित्तल को शांत करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने अतीत के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। तान्या ने अपने पिता के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया- मेरे पापा मुझे मारते थे और मेरी मां मुझे बचाती थीं।

-तान्या मित्तल ने बताया कि उन्हें बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। यहां तक कि साड़ी पहनने या बाहर जाने के लिए भी उन्हें अपने पापा से अनुमति लेनी पड़ती थी। तान्या ने बताया कि 19 साल की उम्र में जब उनकी शादी तय हुई थी, तो वह मर जाना चाहती थीं।

-तान्या मित्तल ने बताया कि इस मुश्किल समय में, उनकी मां ही थीं जिन्होंने उनका साथ दिया था, उन्हें हिम्मत दी थी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया था।

-तान्या ने बताया कि उनके पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने दो साल बाद ही कॉलेज छोड़ दिया था। ऐसे में वह 12वीं पास हैं। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें 6 महीने का समय दिया था कि वह खाना बनाना सीख लें, जिसके बाद उनकी शादी कर दी जाएगी।

कुनिका सदानंद के खिलाफ उठाई आवाज

ऐसे में तान्या मित्तल ने उस समय का सदुपयोग करते हुए कुछ रचनात्मक किया और अपने लिए नए रास्ते खोले। तान्या के इस भावनात्मक खुलासे ने घर के कई सदस्यों को भी भावुक कर दिया था और उन्होंने कुनिका सदानंद के खिलाफ आवाज उठाई।

'मुझे प्यार में कई बार धोखा मिला है'

-मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाली तान्या मित्तल ने हाल ही में अपने दो ब्रेकअप्स के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तान्या ने बताया कि दोनों बार उन्हें प्यार में धोखा मिला और उनका इस्तेमाल किया गया।

-तान्या मित्तल ने कहा- मुझे बहुत धोखे मिले हैं, सबने मेरा इस्तेमाल किया है। तान्या ने ये भी खुलासा किया है कि वह अपनी लग्जरी लाइफ, बिजनेस और फैमिली को लेकर अक्सर लोगों के बीच बुरी बन जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+