'वो लोग मुझे सुशांत सिंह की तरह', बॉलीवुड पर तनुश्री दत्ता ने लगाया सनसनीखेज इल्जाम
Tanushree Dutta News Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए भी देखा गया है। वीडियो में वह अपना दर्द बयां करते हुए कहती हैं कि उन्हें पिछले कई सालों से उनके ही घर में डर और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद तनुश्री दत्ता ने ये भी कहा उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की तरह जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि बॉलीवुड के कुछ पावरफुल लोग पीछे लगे हैं। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। तनुश्री ने सरकार से इस मामले में मदद की गुहार लगाई है।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा, "मैं खतरे में हूं। मुझे सुशांत सिंह राजपूत की तरह मारने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था इसमें उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की मांग की है। बता दें, सुशांत की मौत के बाद ये बात उठने लगी थी कि उन्हें बॉलीवुड के बड़े लोगों की तरफ से परेशान किया जाने लगा था। कई फिल्मों से भी उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था। हालांकि ये सारी बातें कभी भी सही साबित नहीं हुई। अब देखना ये है कि तनुश्री की बातों में कितनी सच्चाई है।
आपको बता दें, बीते दिन तनश्री ने जो वीडियो अपलोड किया था। उसमें उनका कहना था, वीडियो में तनुश्री कहती हैं, मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को फोन किया है। वे आए थे और मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। शायद मैं कल या परसों जाऊंगी। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मुझे पिछले 4-5 सालों में बहुत परेशान किया गया है। मेरी तबीयत बहुत खराब हो गई है। मैं काम नहीं कर पा रही हूं। मेरा घर गंदा हो गया है। मैं घरेलू कामों के लिए नौकरानी भी नहीं रख सकती, क्योंकि जिन महिलाओं को रखा गया, वे घर से सामान चुराकर ले गईं। अब मैं सारा काम खुद करती हूं। प्लीज कोई मेरी मदद करें।'












Click it and Unblock the Notifications