तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का हुआ ब्रेकअप, तो कपल ने डिलीट की रोमांटिक फोटोज, जानें क्या है सच?

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा, जो बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक थे, उन्होंने ब्रेकअप का फैसला कर लिया है। लेकिन इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। इस खबर के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की तस्वीरें हटा दी हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय और तमन्ना के करीबी ने दावा किया था कि दोनों ने कुछ हफ्ते पहले ब्रेकअप कर लिया। हालांकि कपल ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी फोटोज डिलीट कर दी हैँ। लेकिन आपको बता दें कि कि ये खबर गलत है।

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Breakup

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की तस्वीरें अभी भी उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मौजूद हैं। वैसे भी, तमन्ना और विजय अपने रिश्ते के दौरान सोशल मीडिया पर ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते थे, क्योंकि वे अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते थे। लेकिन अगर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा जाए, तो यह साफ है कि उन्होंने अपनी कोई भी साथ की पोस्ट डिलीट नहीं की है।

दिसंबर 2024 में तमन्ना ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें विजय वर्मा और उनके दोस्त भी शामिल थे। इस पोस्ट में एक वीडियो भी था, जिसमें तमन्ना और विजय साथ में वीडियो गेम खेलते नजर आ रहे थे। यह पोस्ट अब भी तमन्ना के इंस्टाग्राम पर मौजूद है।

इसके अलावा, विजय वर्मा के इंस्टाग्राम पर भी कई ऐसी पोस्ट हैं जिनमें तमन्ना नजर आ रही हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ एक कोलैब पोस्ट में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी थी, जो 'लस्ट स्टोरीज़ 2' के लिए किए गए एक फोटोशूट का हिस्सा था।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र के अनुसार, "तमन्ना और विजय अपने-अपने काम में बिजी हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" जनवरी 2025 में तमन्ना और विजय को 'आज़ाद' फिल्म की स्क्रीनिंग में साथ देखा गया था। इस फिल्म में राशा ठडानी, अजय देवगन और अमन देवगन लीड रोल में थे। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम पर रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ कुछ मज़ेदार रील्स भी शेयर की थीं।

तमन्ना और विजय ने 2022 में अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। दोनों ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़ 2' में साथ काम किया था, जो जून 2023 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद तमन्ना ने फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में अपने और विजय के रिश्ते को कन्फर्म किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+