'Tamannaah Bhatia का दुधिया बदन', 70 साल के फेमस एक्टर के बयान ने मचाया बवाल, बोले- पैर छूकर माफी मांग लूं

Tamannaah Bhatia and Annu Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन कई बार यही साफगोई विवाद का कारण भी बन जाती है। पिछले साल दिया गया उनका एक बयान अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को लेकर इतना चर्चा में आया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब इस पूरे विवाद पर अन्नू कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात स्पष्ट की है।

पॉडकास्ट में दिया बयान बना विवाद की वजह
ये मामला अक्टूबर 2025 का है, जब अन्नू कपूर पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें तमन्ना भाटिया पसंद हैं। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और कई लोगों ने इसे अनुचित बताते हुए उनकी जमकर आलोचना की थी।

Tamannaah Bhatia

'हिंदी में कहूं तो बवाल, इंग्लिश में कहें तो ठीक?'

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया था। अन्नू कपूर ने कहा- अगर मैं दूधिया बदन कहता हूं तो विवाद हो जाता है लेकिन वही बात अगर अंग्रेजी में मिल्की बॉडी कही जाए तो किसी को आपत्ति नहीं होती। उन्होंने इस दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाषा के आधार पर लोगों की प्रतिक्रिया बदल जाती है।

'अगर बुरा लगा हो तो माफी मांगने को तैयार हूं'

अन्नू कपूर ने ये भी स्पष्ट किया कि उनके मन में तमन्ना भाटिया के लिए कोई गलत भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि तमन्ना उनकी बेटी की उम्र की हैं और वो उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी बात से तमन्ना भाटिया को ठेस पहुंची है, तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वो उनके पैर छूने में भी संकोच नहीं करेंगे।

'दुधिया बदन' बयान के पीछे का मतलब बताया

-इसी बातचीत में एक और किस्सा भी सामने आया था। दरअसल पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल पूछा गया था जिसमें बताया गया था कि तमन्ना भाटिया के एक गाने को सुनकर बच्चे सो जाते हैं। इस पर अन्नू कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा था- 70 साल का भी बच्चा हो सकता है।

-अन्नू कपूर ने बाद में समझाया था कि उनका मतलब सिर्फ हास्य था और वह खुद को 70 साल पुराना बच्चा कहते हैं। उनके अनुसार उनका इरादा किसी का मजाक उड़ाना या असम्मान करना नहीं था।

अन्नू कपूर ने दी सफाई

अन्नू कपूर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। कुछ लोगों ने इसे फूहड़ और अनुचित बताया था तो कुछ ने इसे उनके पुराने अंदाज का हिस्सा मानते हुए हल्के में लिया था। अब उनकी सफाई के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि लोगों का नजरिया बदलता है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+