'अजय देवगन की वजह से आज तक नहीं हुई शादी', तब्बू बोलीं-किसी भी लड़के से बात करूं तो उसको पीटते थे

'अजय देवगन की वजह से आज तक नहीं हुई शादी', तब्बू बोलीं-किसी भी लड़के से बात करूं तो उसको पीटते थे

मुंबई, 23 जून: हिंदी सिनेमा के 90 के दशक के सर्वश्रेष्ठ ऑन-स्क्रीन बॉलीवुड जोड़ियों की जब बात आती है, तो तब्बू और अजय देवगन को कोई नहीं भूल सकता। तब्बू और अजय देवगन को हमेशा से ही 90 के दशक की ऑन-स्क्रीन सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्म दिए हैं। तब्बू और अजय देवगन दोनों एक-दूसरे के बहुत करीबी और बचपन के दोस्त हैं। हाल ही में अजय के साथ अपने रिश्ते और दोस्ती को लेकर तब्बू कई सारी बातें कही हैं। तब्बू ने कहा है कि आज अगर उनकी शादी नहीं हो पाई है तो इसकी वजह अजय देवगन हैं।

'अजय और मैं साथ में बड़े हुए हैं...'

'अजय और मैं साथ में बड़े हुए हैं...'

मुंबई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्यू में तब्बू ने खुलासा किया कि अजय देवगन और दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बड़े हुए हैं। तब्बू ने कहा,''वह (अजय देवगन) मेरे चचेरे भाई समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त थे। हम तीनों एकस-साथ बड़े हुए हैं। अजय मेरे बड़े होने के वर्षों का एक हिस्सा थे और इसी दोस्ती ने हमारे रिश्ते की नींव रखी।''

'मैं किसी भी लड़के से बात करू, अजय उनको पीट देता था...'

'मैं किसी भी लड़के से बात करू, अजय उनको पीट देता था...'

तब्बू ने कहा,''जब मैं छोटी थी तो समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे, मेरे पीछे-पीछे आते थे और मुझसे बात करते हुए पकड़े गए किसी भी लड़के को पीटने की धमकी देते थे और उनको पीटते थे। वे बड़े गुंडे थे और अगर मैं आज सिंगल हूं तो यह अजय की वजह से है। मुझे उम्मीद है कि वह पछताएगा और अपने किए पर पछताता होगा।''

तब्बू बोलीं- 'मैंने अजय को शादी के लिए लड़का खोजने के लिए बोला था...'

तब्बू बोलीं- 'मैंने अजय को शादी के लिए लड़का खोजने के लिए बोला था...'

तब्बू ने मजाक में यह भी कहा कि उससे अपनी शादी के लिए अजय को लड़का खोजने के लिए कहा था। तब्बू ने कहा, 'अगर कोई है जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं, तो वह अजय है। वह एक बच्चे की तरह है और फिर भी इतना सुरक्षात्मक है। जब वह आसपास होता है तो सेट पर माहौल तनाव मुक्त होता है। हमारे बीच एक अनोखा रिश्ता और बिना शर्त हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं।''

'अजय मुझे कभी शादी करने और घर बसाने को नहीं कहेगा...'

'अजय मुझे कभी शादी करने और घर बसाने को नहीं कहेगा...'

तब्बू ने कहा कि अजय देवगन उन्हें कभी शादी करने और घर बसाने के लिए नहीं कहेंगे। तब्बू ने कहा, "वे मुझे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। वे जानते हैं कि मेरे लिए क्या अच्छा है। इसलिए वो मुझे कभी भी शादी करने और घर बसाने को नहीं कहेंगे।"

अजय देवगन बोले- 'हम ही तब्बू के लिए सबसे अच्छे हैं...'

अजय देवगन बोले- 'हम ही तब्बू के लिए सबसे अच्छे हैं...'

जब एक बार अजय देवगन से पूछा गया था कि तब्बू के लिए क्या अच्छा है, तो अजय ने जवाब दिया, "हम ही उसके लिए अच्छे हैं। तब्बू बचपन से हमेशा ही ऐसे रही हैं।'' तब्बू ने घर क्यों नहीं बसाया? इसपर अजय ने कहा, ''तब्बू ने कहती हैं कि वो अपने मौजूदा फैमिली में अच्छी तरह से बस गई हैं। हम उनके परिवार में बस गए हैं, इसलिए दोस्तों की फैमिली अपनी फैमिली है।''

अजय देवगन और तब्बू ने एक साथ की कई हिट फिल्में

अजय देवगन और तब्बू ने एक साथ की कई हिट फिल्में

अजय देवगन और तब्बू की आने वाली फिल्म दृश्यम-2 18 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा दोनों की एक साथ भोला भी आ रही है। जो एक एक्शन-ड्रामा है, जो तमिल फिल्म कैथी की रीमेक है। अजय देवगन के साथ, तब्बू ने विजयपथ (1994), हकीकत (1995), ठक्षक (1999), दृश्यम (2015), गोलमाल अगेन (2017) और दे दे प्यार दे (2019) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+