क्या Tabu का प्राइवेट वीडियो हुआ Leak? एक्ट्रेस का आपत्तिजनक कंटेंट वायरल? दिल्ली HC ने जारी किया ऐसा आदेश

Tabu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि तब्बू की पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा है कि वह एक्ट्रेस के नाम से जुड़े आपत्तिजनक और अश्लील ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए अंतरिम आदेश जारी करेगी। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी सार्वजनिक व्यक्ति की पहचान का गलत इस्तेमाल गंभीर विषय है और ऐसे मामलों से निपटने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने की जरूरत भी हो सकती है।

तब्बू क्यों पहुंचीं दिल्ली हाईकोर्ट?
इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 7 दिसंबर 2026 को होगी लेकिन उससे पहले हाईकोर्ट विस्तृत अंतरिम आदेश जारी करेगा। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस ज्योति सिंह की एकल पीठ के समक्ष एक्ट्रेस तब्बू की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई थी। एक्ट्रेस ने कोर्ट से अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि इंटरनेट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके नाम, तस्वीर, पहचान और व्यक्तित्व का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है।

Tabu

तब्बू के नाम से अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट वायरल

-तब्बू का कहना है कि उनकी पहचान का इस्तेमाल कर AI से तैयार कंटेंट और डिजिटल इम्पर्सोनेशन के जरिए भी उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान तब्बू की ओर से सीनियर वकील स्वाति सुकुमार ने कोर्ट को बताया कि पिछले निर्देशों के मुताबिक सोशल मीडिया इंटरमीडियरी को प्रतिवादी के रूप में सही तरीके से शामिल करने के लिए पक्षकारों की सूची में अहम संशोधन कर दिए गए हैं।

-तब्बू की वकील ने बताया कि इंटरनेट पर कुछ लोग एक्ट्रेस के नाम को अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के साथ जोड़कर सर्च कर रहे हैं। संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म ऐसे सर्च से लाभ भी कमा रहे हैं, जिससे न केवल एक्ट्रेस की छवि प्रभावित हो रही है बल्कि उनकी पहचान का व्यावसायिक फायदा भी उठाया जा रहा है।

आपत्तिजनक लिंक को हटाने के संबंध में अंतरिम आदेश

-इन दलीलों पर विचार करने के बाद जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा- जिन लिंक की पहचान की गई है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। ऐसे आपत्तिजनक लिंक को हटाने के संबंध में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने कहा कि इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तार से बात की जाएगी।

-कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों की पर्सनैलिटी राइट्स के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भविष्य में आने वाले मामलों के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने पर भी विचार किया जा सकता है। इससे अदालतों और संबंधित पक्षों को ऐसे मामलों के निपटारे में एक समान प्रक्रिया अपनाने में मदद मिलेगी।

-हाल के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ इस तरह के मामलों में भी तेजी आई है। AI के जरिए किसी व्यक्ति की तस्वीर, आवाज या पहचान का इस्तेमाल कर नकली मटीरियल तैयार करना अब काफी आसान हो गया है। यही वजह है कि कई सितारे अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख कर रहे हैं।

कई सेलेब्स ने कोर्ट से लगाई है गुहार

आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के सामने ऐसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर, अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, वरुण धवन, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सिंगर जुबिन नौटियाल, फिल्म मेकर करण जौहर, पॉडकास्टर राज शमानी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, एक्टर नागा चैतन्य और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर सहित कई चर्चित हस्तियां अपनी पहचान, तस्वीर नाम और एआई से तैयार नकली सामग्री के कथित गलत इस्तेमाल के खिलाफ अदालत से राहत मांग चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+