10 साल तक इस फेमस एक्टर के प्यार में पागल थीं Tabu! शादीशुदा मर्द के चलते अधूरी रह गई लव स्टोरी? क्या हुआ था?

Tabu Love Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म 'किंग 100' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खास बात ये है कि लंबे समय बाद दोनों कलाकार एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। आज यानी 4 नवंबर 2026 को तब्बू के 55वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने मूवी से उनका पहला लुक भी जारी कर दिया है। फिल्म में वह 'महंती झांसी रानी'के किरदार में नजर आएंगी।

नागार्जुन और तब्बू के बीच था कैसा रिश्ता?
नागार्जुन और तब्बू को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस फिल्म की चर्चा के बीच दोनों की पुरानी दोस्ती और कथित प्रेम कहानी भी सुर्खियों में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि नागार्जुन और तब्बू के बीच करीब 10 साल तक खास रिश्ता रहा था। कहा जाता है कि एक-दूसरे के करीब होने के बावजूद उनकी प्रेम कहानी कभी शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सकी। आइए जानते हैं नागार्जुन और तब्बू की पहली मुलाकात से लेकर उनके रिश्ते को लेकर सामने आई चर्चाओं तक की पूरी कहानी।

Tabu

फिल्म के सेट पर पहली बार मिले थे नागार्जुन और तब्बू

-नागार्जुन और तब्बू की मुलाकात साल 1996 में तेलुगू फिल्म 'निन्ने पेल्लाडाटा' के सेट पर हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। फिल्म में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसी के बाद दोनों की नजदीकियों की खबरें भी सामने आने लगीं।

-काम के सिलसिले में शुरू हुई मुलाकातें धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गईं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चाएं होने लगीं। हालांकि नागार्जुन और तब्बू ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया।

'आविदा मा आविदे' में भी साथ नजर आई थी जोड़ी

-साल 1998 में नागार्जुन और तब्बू एक बार फिर फिल्म 'आविदा मा आविदे' में साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म के दौरान भी दोनों की दोस्ती चर्चा में रही। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और उनका रिश्ता कई सालों तक चला।

-बताया जाता है कि नागार्जुन और तब्बू करीब 10 तक एक-दूसरे के करीब रहे। हालांकि उनके रिश्ते की असलियत और उसके समय को लेकर दोनों कलाकारों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। यही वजह है कि उनकी लव स्टोरी आज भी बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अनकही कहानियों में गिनी जाती है।

शादीशुदा थे नागार्जुन, क्या इसलिए अधूरी रह गई प्रेम कहानी?

-नागार्जुन की पहली शादी लक्ष्मी दग्गुबाती से हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 1992 में नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमला अक्किनेनी से दूसरी शादी की।

-मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि तब्बू और नागार्जुन की नजदीकियों के दौरान एक्टर शादीशुदा थे। कहा जाता है कि तब्बू इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थीं लेकिन नागार्जुन अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका।

नागार्जुन ने तब्बू को बताया था बेहद खास दोस्त

-नागार्जुन और तब्बू के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल पूछे गए लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने खास लगाव और दोस्ती की बात की। साल 2017में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नागार्जुन ने तब्बू को अपनी बेहद अच्छी दोस्त बताया था। उन्होंने कहा था कि जब भी तब्बू का नाम सामने आता है,उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। नागार्जुन के इस बयान के बाद दोनों की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई थी।

-वहीं तब्बू भी कई मौकों पर नागार्जुन के प्रति अपना सम्मान और लगाव जाहिर कर चुकी हैं। करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' में उन्होंने नागार्जुन को अपने सबसे करीबी लोगों में से एक बताया था।

नागार्जुन की पत्नी अमला से भी है तब्बू की अच्छी दोस्ती

-नागार्जुन और तब्बू की दोस्ती की सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी के साथ भी तब्बू के अच्छे संबंध बताए जाते हैं। दोनों के कथित अफेयर की खबरों के बीच अमला का नाम भी कई बार चर्चा में आया लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को कभी अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया।

-एक इंटरव्यू में अमला ने तब्बू को अपनी अच्छी दोस्त बताया था। उन्होंने कहा था कि जब भी तब्बू हैदराबाद आती हैं तो उनके घर पर ही रुकती हैं। अमला ने ये भी साफ किया था कि उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है और वह इस तरह की अफवाहों को गंभीरता से नहीं लेतीं।

'किंग 100' में फिर साथ नजर आएंगे नागार्जुन और तब्बू

-अब कई साल बाद नागार्जुन और तब्बू फिल्म 'किंग 100' में एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता है। फिल्म में तब्बू 'महंती झांसी रानी' की भूमिका निभाएंगी। उनके जन्मदिन पर जारी किए गए फर्स्ट लुक ने भी फैंस का ध्यान खींचा है।

-आरए कार्तिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। 'किंग 100' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म के जरिए नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+