क्या आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तारक मेहता के प्रोड्यूसर? 'रोशन भाभी' ने पहले उड़ाई धज्जियां, अब खोली ये पोल

ASit Modi Financial Condition: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। शो की मिसेस सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसवाल ने उनपर यौन उत्पीड़न का केस किया था। इस मामले में अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और जेनिफर केस जीत चुकी हैं। मगर अब केस को लेकर जेनिफर का बयान सामने आया है, जो काफी चर्चा में है।

बताते चलें कि बीते दिनों रोशन भाभी यानी जेनिफर के फेवर में अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने असित मोदी को मुआवजा देने की बात की थी। मगर असित मोदी ने ये भुगतान देने से मना कर दिया। ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में जेनिफर बोलीं कि असित मोदी से केस वो जीत गईं मगर फिर भी दुखी हैं।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah

वो कहती हैं कि उन्होंने मुझसे कहा कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इसलिए बतौर मुआवजा वे मुझे पांच लाख नहीं दे पाएंगे। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि कहीं मैं उनकी बातें रिकॉर्ड करने के लिए फोन इस्तेमाल कर रही हूं। तो चेक करने के लिए उन्होंने मेरा फोन मागा। मगर मेरे हसबैंड ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि इससे आपका कोई लेना देना नहीं है।

बताते चलें कि इससे पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर जेनिफर ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उनके अलावा दो और लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेनिफर को 5 लाख रुपये का मुआवजे देने का आदेश दिया था।

कोर्ट के इसी आदेश के तुरंत बाद जेनिफर का बयान सामने आया है। जिसमें वे कोर्ट के फैसले से खुश तो हैं मगर साथ ही उनका कहना है कि असित मोदी ने अपनी माली हालत का बहाना लगाकर उन्हें पैसे देने से इंकार कर दिया। अब देखना ये होगा कि कोर्ट के आदेशानुसार असित जेनिफर को कब पैसे देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+