'तारक मेहता...' में 3 बार बदला टप्पू का किरदार, जानें इस बार टप्पू कितनी फीस ले रहे?
Tappu Fees per episode: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कई सितारे ऐसे भी हैं, जो शो को अलविदा कह चुके हैं। वहीं कई सारे किरदार बड़े हो चुके हैं। टप्पू सेना भी इन्हीं में से एक है। टप्पू का किरदार ऐसा है, जिसके लिए तीन एक्टर्स को बदला जा चुका है। चलिये जानते हैं शो में इस वक्त टप्पू कौन हैं और वे कितनी फीस ले रहे हैं।
इस बार कौन बना टप्पू?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में टप्पू जेठालाल के बेटे का किरदार निभाते हैं। इस किरदार में सबसे ज्यादा प्यार अगर किसी को मिला है तो वो हैं राज अनादकट। मगर राज को इस किरदार से रिप्लेस करके अब इसमें नीतीश भलूनी को रखा गया है। नीतीश टप्पू का किरदार निभा रहे हैं।

किसने किया राज को रिप्लेस?
आपको बताते चलें कि नीतीश पहले से ही टप्पू का रोल प्ले कर रहे थे। इसके बाद भव्य गांधी ने ये किरदार किया और फिर राज अनादकट ने ये रोल प्ले किया। इसके बाद अब शो में टप्पू के रोल में नीतीश नजर आ रहे हैं।
भव्य गांधी को कितनी मिलती थी फीस?
बताते चलें कि भव्य गांधी इस रोल के हर एपिसोड के लिए 10,000 रुपये की फीस लेते थे। मगर फिर साल 2017 में उन्होने शो को अलविदा कह दिया। इसके बाद से राज ने टप्पू की भूमिका निभाई। बता दें कि टप्पू का किरदार इस बार नीतीश भलूनी निभा रहे हैं।
बता दें कि राज अनादकट ने जब टप्पू के किरदार को अदा किया था तो तब वे 20,000 रुपये फीस लेते थे। राज के जाने के बाद 2022-23 में नीतीश भलूनी ने टप्पू का किरदार अदा किया। अब रिपोर्ट्स ऐसी हैं कि 2023 में उन्हें हर एपिसोड के 20,000 रुपये मिलते हैं।
बताते चलें कि 25 साल के नीतीश भलूनी रामपुर के रहने वाले हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई शिफ्ट हो गए थे। 2021 में टीवी की दुनिया में आजाद चैनल में अपना डेब्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications