‘टप्पू' को डेट करने पर मुनमुन दत्ता ने फिर लिखी ये पोस्ट, कहा- जियो और जीने दो
मुंबई, सितंबर 13: पिछले कुछ दिनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता और टप्पू के रोल में दिख रहे राज अनादकट के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। जिसे लेकर मुनमुन की ओर से रिएक्शन आया था। उनके रिश्ते को लेकर लोगों द्वारा किए गए कमेंट पर उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही राज ने भी इन खबरों का खंडन किया था। अब एक बार फिर से मुनमुन दत्ता ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है।
Recommended Video

मुनमुन ने लिखा-मूव ऑन
मुनमुन दत्ता सोमवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'आगे बढ़ते हैं... पॉजिटिविटी चीजों की ओर... जियो और जीने दो.. प्यार, शांति और स्वास्थ्य सभी के लिए.. जय श्री राम.... गणपति बप्पा मोरिया... जय माता दी।' इससे पहले अफेयर की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने लिखा था, 'आप लोगों को काल्पनिक खबरें लगाने का अधिकार किसने दिया है। आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है।'

राज अनादकट से अफेयर की चर्चा पर भड़कीं मुनमुन दत्ता
उन्होंने आगे लिखा, 'आप लोग किसी की अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी के बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकते है। आप लोग अपनी खबरों को सेंसेशनल बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन क्या आप लोग उनके जीवन में आई परेशानियों के लिए जिम्मेदारी लेंगे, अगर नहीं तो आप लोगों को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।'

मुनमुन दत्ता बोलीं- शर्म आती है मुझे
मुनमुन दत्ता ने आगे लिखा- मुझे आपसे कहीं बेहतर उम्मीद थी। लेकिन आपने कमेंट्स में जो गंदगी फैलाई है वह ये दिखाता है कि तथाकथित पढ़े लिखे होने के बाद भी हम ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे जा रहा है। हमेशा महिलाओं को लेकर ह्यूमर बनता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपका ह्यूमर किसी को मानसिक रूप से तोड़ सकता है। मैं 13 साल से लोगों का मनोरंजन कर रही हूं। लेकिन मेरी इज्जत को मिट्टी में मिलाने में 13 मिनट का समय भी नहीं लगा। आज, मुझे खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आती है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स तक शेयर किए
इस हफ्ते की शुरुआत में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर ने सबका ध्यान खींचा था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स तक शेयर किए और दावों पर अपना रिएशन साझा किया। राज अनादकट लिखा कि, उन सभी को जो मेरे बारे में लगातार लिख रहे थे। आपकी बनाई गई झूठी बातों से मेरी जिंदगी पर पड़ने पाले इसके प्रभावों के बारे में जरा सोचिए, वो भी मेरी सहमती के बिना। उन सभी क्रिएटिव लोगों से अपनी क्रिएटिविटी कहीं और लगाने की रिक्वेस्ट करता हूं। इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।












Click it and Unblock the Notifications