'रोशन भाभी' ने 'जेठालाल' को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बबीता-टप्पू के बाद तारक मेहता में नया बवाल!

Taarak Mehta Jennifer: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की जेनिफर मिस्त्री बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद बवाल मच गया था। अब जेनिफर ने हाल ही में शो की जान 'जेठालाल' को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिसे सुनकर फैंस भी शॉक हो गए।

जेनिफर का बड़ा खुलासा
जेनिफर तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगा दिये। एक्ट्रेस ने जिस शख्स के अंडर काम किया, उसी पर शर्मसार कर देने वाले आरोप लगाए। इन आरोपों को सुनकर हर कोई दंग रह गया। अब ये मामला थमा नहीं था कि शो की जान जेठालाल को लेकर जेनिफर ने ऐसा बयान दे दिया, जिसके बारे में किसी को पता भी नहीं था।

taarak mehta

'जेठालाल' ने क्यों दी थी धमकी?
एक्ट्रेस ने दिलीप जोशी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने एक बार सभी लोगों को शो छोड़ने की धमकी दी थी। जेनिफर ने बॉलीवुड ठिकाना को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शो के ही एक वाकये को याद किया और बताया कि कैसे दिलीप जोशी की शो के ऑपरेशन हेड सोहिल रहमानी संग खतरनाक लड़ाई हो गई थी।

दिलीप जोशी को आया गुस्सा
इसका अंजाम बहुत ही बुरा हुआ था। जेनिफर ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि इस लड़ाई का असर कुछ ऐसा हुआ कि दिलीप जोशी बहुत बुरी तरह से भड़क उठे। एक्ट्रेस बताती हैं कि सोहिल ने दिलीप जोशी पर कुर्सी फेंक दी थी। इसके बाद दिलीप जोशी ने कहा कि अगर सोहिल काम करेंगे तो वे शो को छोड़ देंगे।

हैरानी की बात है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई और इसके बाद सबने धीरे-धीरे सोहिल से किनारा करना शुरू कर दिया। बता दें कि जेठालाल से भी उनकी लड़ाई तकरीबन 2 सालों तक चली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+