TMKOC: 'तारक मेहता' शो की प्रिया आहूजा लगाना चाहती थीं मौत को गले, कहा- मेरी मेंटल हालत खराब हो गई थी
Taarak Mehta Ka Oolta Chashmah: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और उससे जुड़े कई एक्टर्स पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारक मेहता शो के कई किरदारों ने सीरियल के प्रोड्यसूर असित मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। कई महिला किरदारों ने तो असित कुमार मोदी पर यौन शोषण तक का आरोप लगाया है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने भी अपनी मानसिक हालत के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रिया आहूजा ने इस फेमस शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाया था।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में रीटा रिपोर्टर के रोल से प्रिया आहूजा को टीवी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में प्रिया आहूजा ने खुलासा किया है कि जब देशभर में लॉकडाउन लगा था तो वह अपनी लाइफ को लेकर काफी परेशान हो गई थीं। यहां तक कि उनके मन में सुसाइड करने तक का विचार आया था।

प्रिया आहूजा ने किया बड़ा खुलासा
न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में प्रिया आहूजा ने खुलासा किया कि लॉकडाउन ने उनकी मेंटल हेल्थ को खूब प्रभावित किया था। खुद के अलावा उन्हें अपने बेटे अरदास का भी ख्याल रखना पड़ता था ज कि साल 2020 में लगे पहले लॉकडाउन के दौरान केवल कुछ महीने का ही था। बुरे वक्त को याद करते हुए प्रिया ने कहा- जब भी मैं अपनी जिंदगी के उन दिनों के बारे में सोचती हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
प्रिया ने कहा- मेरी मेंटल हेल्थ बिगड़ने लगी थी
प्रिया आहूजा ने आगे कहा- जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तो मुझे लगा था कि ये कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। लेकिन फिर हमारे पड़ोसियों को कोविड हो गया और ये सब 20 दिनों तक चलता रहा। उस समय मेरे फ्लोर पर ताला लगा हुआ था। हम अपने घर से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। प्रिया ने बताया- उसके तुरंत बाद, मुझे कोविड हो गया और 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने के बाद मैंने फिर से कोविड टेस्ट करवाया था। अब मैं नेगेटिव थी लेकिन मेरे पति मालव पॉजिटिव आए थे। इसलिए हमारे घर में ये सारी चीजें करीब 45 दिनों तक चलती रही थीं।
प्रिया ने कहा- मैं सुसाइड करना चाहती थी
प्रिया आहूजा ने इंटरव्यू में आगे कहा- उस दौर से बाहर आना बिल्कुल आसान नहीं था लेकिन मालव मेरे पास थे जिनके साथ मैं सब कुछ शेयर कर सकती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मैंने सचमुच मौत को गले लगाने के बारे में सोच लिया था। मैं जीना नहीं चाहती थी लेकिन मैं सुसाइड नहीं कर सकी क्योंकि मुझे डर था कि पता नहीं मैं मरूंगी या नहीं। मुझे पता था कि सुसाइड करना एक अपराध है।
मेंटल स्ट्रेस से पति ने बाहर निकाला
प्रिया आहूजा ने कहा- मैं दोहरी जिंदगी जी रही थी। एक तरफ मैं बहुत मजबूत बनने की कोशिश कर रही थी और अपने बेटे अरदास और पति का ख्याल भी रख रही थी। मैं उनके सामने खुश होने का नाटक कर रही थी लेकिन मैं अंदर से बिल्कुल खुश नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ कमजोर प्रिया मरना चाहती थी। वह किसी भी चीज से खुश नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मेंटल स्ट्रेस से उनके पति ने ही बाहर निकाला था।












Click it and Unblock the Notifications