'मुझे गंदे मैसेज भेजे', Taarak Mehta की 32 साल की एक्ट्रेस का खुलासा, स्क्रीनशॉट्स ने खोली करण जोशी की पोल
Taarak Mehta Actress Nehal Vadoliya: टीवी इंडस्ट्री में एक नया विवाद सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। फेमस कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी एक्ट्रेस नेहल वडोलिया (Nehal Vadoliya) ने एक्टर करण जोशी ( Karan Joshi) पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ कथित स्क्रीनशॉट और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसके बाद ये मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
नेहल वडोलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि एक्टर करण जोशी की ओर से उन्हें गंदे और अश्लील मैसेज भेजे गए थे। वीडियो में उन्होंने कुछ कथित चैट्स के स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं और कहा है कि अब सच लोगों के सामने है।

नेहल ने पोस्ट में खोला बड़ा राज
एक्ट्रेस नेहल ने अपने पोस्ट में ये भी इशारा किया है कि ये मामला सिर्फ उनके साथ नहीं हुआ बल्कि और लोगों को भी इसी तरह के मैसेज भेजे गए थे। पोस्ट वायरल होते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई है।
करण जोशी ने दी ऐसी सफाई
-विवाद बढ़ने के बाद करण जोशी ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने कहा है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और उन्हीं परिस्थितियों में ये मैसेज भेजे गए थे। एक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी को कोई गलत मैसेज नहीं किया है।
-करण जोशी का कहना है कि इस मामले को पहले निजी तौर पर सुलझा लिया गया था लेकिन अब इसे दोबारा सार्वजनिक किया जा रहा है। एक्टर ने ये भी कहा कि इस पूरे विवाद का असर उनके परिवार और पर्सनल लाइफ पर पड़ रहा है।
'मुझ पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया'
-एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने ये आरोप लगाया है कि उनसे सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाया गया। नेहल के मुताबिक कुछ लोगों ने उनसे कहा था कि वह इस मुद्दे को आगे न बढ़ाएं और मामले को शांत रहने दें।
-हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल ये विवाद सोशल मीडिया और बयानबाजी तक ही सीमित नजर आ रहा है।
कौन हैं नेहल वडोलिया?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से जुड़ी नेहल वडोलिया टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई वेब सीरीज और गुजराती प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। अपनी बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और अलग अंदाज की वजह से वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
-इस विवाद के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग नेहल के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं जबकि कुछ यूजर्स करण जोशी की अकाउंट हैक वाली सफाई को सही मान रहे हैं।
-फिलहाल दोनों तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं लेकिन सच क्या है, ये आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा। तब तक ये मामला टीवी इंडस्ट्री के चर्चित विवादों में शामिल हो चुका है।













Click it and Unblock the Notifications