'ये तो दूसरी जया बच्चन है', तापसी पन्नू पर बौखलाए लोग, भड़कीं एक्ट्रेस से फोटोग्राफर ने मांगी माफी
Taapsee Pannu Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल की ये फिल्म आज यानी 9 अगस्त 2024 (शुक्रवार) को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
तापसी पन्नू की फिल्म का प्रीमियर
वहीं गत 8 अगस्त 2024 को मुंबई में इस फिल्म का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था। प्रीमियर पर फिल्म की कास्ट के अलावा कई और सेलेब्स भी पहुंचे थे। इस इवेंट पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पैपराजी को जमकर पोज देती नजर आई थीं।

तापसी पन्नू का वीडियो हुआ वायरल
हालांकि तापसी पन्नू का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर चिढ़ते हुए नजर आ रही है। दरअसल जब तापसी प्रीमियर के वैन्यू से रवाना हो रही थीं तो वह अलग ही मिजाज में नजर आई थीं।
पैपराजी पर जमकर गुस्सा हुईं तापसी पन्नू
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बात इतनी बढ़ गई थी कि पैपराजी को तापसी पन्नू से माफी तक मांगनी पड़ी थी। हालांकि एक्ट्रेस का पारा तब तक काफी चढ़ चुका था। इसके बाद वह पैपराजी पर जमकर गुस्सा दिखाती नजर आई थीं।
तापसी पन्नू से पैपराजी को मांगनी पड़ी माफी
वीडियो में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू थिएटर के पीछे के गेट से निकलती हैं। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड भी होते हैं, जो उन्हें कार तक ड्रॉप करके आते हैं। इस दौरान एक फोटोग्राफर उनका क्लोज शॉट लेने की कोशिश करता है जिससे एक्ट्रेस काफी घबरा जाती हैं और असहज महसूस करने लगती हैं।
तापसी ने कहा- आप मुझ पर चढ़िए मत
तापसी पन्नू तुरंत जोर से बोलती हैं- आप चढ़िए मत। आप चढ़ के आएंगे तो आप मुझे डरा रहे हैं। जैसे ही तापसी अपनी कार के पास पहुंचती हैं, उस फोटोग्राफर के दूसरे साथी उससे कहते हैं कि वह एक्ट्रेस को सॉरी बोल दे। वह पैपराजी तुरंत एक्ट्रेस को सॉरी बोल देता है।
लोगों ने तापसी पन्नू को कहा दूसरी जया बच्चन
तापसी पन्नू के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- नई जया बच्चन बनने वाली हैं ये मैडम। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- मजा तो तब आएगा, जब मैडम के आते ही सारे पैपराजी उल्टा चेहरा करके इग्नोर करेंगे। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- बॉयकॉट करो, एटिट्यूड नीचे आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications