'फिल्म ने इतनी कमाई की है तो...', जानिए द कश्मीर फाइल्स को लेकर तापसी पन्नू ने क्या कहा

मुंबई। बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स के दमदार प्रदर्शन को लेकर बयान दिया और कहा कि अब उम्मीद है कि महिला प्रमुख फिल्मों को भी अधिक स्क्रीन मिलेगी। बता दें कि 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा ने कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की जमकर की तारीफ

फिल्म द कश्मीर फाइल्स की जमकर की तारीफ

वहीं द कश्मीर फाइल्स की सफलता को लेकर भी तापसी ने बयान दिया। तापसी ने द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ की और कहा कि अगर एक छोटी फिल्म इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अट्रैक्ट करती है, तो यह एक बेकार फिल्म नहीं हो सकती है। तापसी ने कहा कि एक फिल्म लोगों में इमोशनल साइड को पैदा करती है और उन्हें इससे जुड़ने में मदद करती है।

तापसी ने कहा- फिल्म इमोशनल साइड पैदा करती है

तापसी ने कहा- फिल्म इमोशनल साइड पैदा करती है

तापसी ने कहा, "यह बहुत सारे लोगों में इमोशनल साइड पैदा करती है और इसलिए यह उन्हें एक निश्चित तरीके से फिल्म से जुड़ने और समझने में मदद करता है। यह पूरी तरह से सबजेक्टिव और सही है। ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी है, जिसे 100% ऑडियंस से 100% अप्रूवल मिला हो।"

फिल्म गंगूबाई की सफलता को लेकर जताई खुशी

फिल्म गंगूबाई की सफलता को लेकर जताई खुशी

एबीपी नेटवर्क के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट में "गंगूबाई काठियावाड़ी" की व्यावसायिक सफलता के बारे में बोलते हुए, पन्नू ने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि कैसे चीजें धीरे-धीरे बदल रही हैं। "मैं बहुत खुश थी कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर सफलता मिली। यह दस अन्य महिला एक्टर प्रमुख फिल्मों के लिए मौका है।

तापसी ने कहा- एक्टर के साथ-एक्ट्रेस को भी मिलें ज्यादा स्क्रीन

तापसी ने कहा- एक्टर के साथ-एक्ट्रेस को भी मिलें ज्यादा स्क्रीन

इसके अलावा तापसी ने कहा कि इसलिए, मैं दिल से इस तथ्य का जश्न मनाती हूं कि ऐसा हुआ था। लेकिन मैं वास्तव में उम्मीद करती हूं कि भविष्य में फिल्म को 3,000 स्क्रीन मिली थी, वैसा ही होगा। "3,000 स्क्रीन, जो किसी हीरो की फिल्म को मिलती है उतनी है स्क्रीन एक्ट्रेस की फिल्म को भी मिलनी चाहिए। फिर देखिये आप कि किसी हीरो के फिल्म के बराबर व उससे ज्यादा कलेक्शन कैसे नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+