'फिल्म दोबारा के कलेक्शन से ज्यादा हल्दीराम मिठाई वाले ने कर ली कमाई', ट्वीट देख भड़कीं तापसी

नई दिल्ली: पिछले दो साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छे नहीं रहे, क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से थिएटर से ऑडियंस गायब रही। अब हालात सही हो गए है, लेकिन बायकॉट के चक्कर में इंडस्ट्री को काफी घाटा हो रहा। हाल ही में आमिर खान के आलोचकों ने उनकी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ कैंपेन चलाया, जिससे वो बुरी तरह फ्लाप हुई, इसके बाद तापसी पन्नू इस मुहिम का शिकार बनीं।

'हल्दीराम से भी कम कमाई'

'हल्दीराम से भी कम कमाई'

दरअसल 'दोबारा' जब रिलीज हुई तो उसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इस पर फिल्म समीक्षक रोहित जयसवाल ने लिखा कि भारत में 'दोबारा' फिल्म के एक दिन का कलेक्शन कोलकाता में हल्दीराम मिठाई की दुकान की रोजाना की बिक्री से भी कम है। इसके बाद कमाल राशिद खान ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा पूरे दिन हाउसपुल रही, लेकिन फिर भी वो सिर्फ 8 लाख ही कमा पाई।

फिल्म मेकर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

फिल्म मेकर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

कुछ ही देर में इस ट्वीट के खेल में एंट्री हुई फिल्म मेकर हंसल मेहता की। उन्होंने दोनों के ट्वीट के स्क्रीनशॉट को शेयर कर लिखा कि 'दोबारा' ने 370 स्क्रीन्स पर 72 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। ये स्वयं घोषित आलोचक हैं, जो हमें प्रभावित करना चाहते है। इंडस्ट्री की ओर से ये राक्षस तैयार किए गए जो यहीं से पैदा हुए हैं और अब इन्हें ही लात मार रहे हैं।

तापसी ने लिखी ये बात

तापसी ने लिखी ये बात

इसके बाद इस ट्वीट वार में एंट्री हुई फिल्म 'दोबारा' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू की। उन्होंने हंसल मेहता का ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि सर, झूठ को जितना मर्जी जोर-जोर से बोला जाए वो सच नहीं बन जाता। ये लोग जिनकी पहचान ही फिल्म की वजह से है वो ही इंडस्ट्री को खत्म करने में लगे हैं तो सोचो कितने मूर्ख होंगे। वैसे भी #दोबारा इनके दिमाग के लिए थोड़ी कठिन फिल्म है तो बेचारे क्या कर सकते है।

केआरके ने किया पलटवार

केआरके ने किया पलटवार

वहीं केआरके ने भी तापसी पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि तुम 100 प्रतिशत सही हो तापसी, आप कितना भी चिल्ला-चिल्लाकर झूठे कलेक्शन्स बताओ, लेकिन पब्लिक को पता है कि असली बिजनेस क्या है। पब्लिक को पता है कि आपकी फिल्म डिजास्टर है और ये फिल्म पब्लिक की समझ से बहुत दूर की फिल्म है, इसीलिए तो पब्लिक देखने ही नहीं गयी, आप खुद ही देखो।

तापसी हो रहीं ट्रोल

तापसी हो रहीं ट्रोल

इसके बाद कलेक्शन की एक न्यूज शेयर करते हुए केआरके ने लिखा कि तापसी ये आपके लिए, बहुत से पत्रकार अभी ईमानदारी से 'दोबारा' की रिपोर्टिंग कर रहे। वैसे केआरके के ट्वीट पर बहुत से लोगों ने तापसी को ट्रोल किया। एक शख्स ने तो गजब बेज्जती वाला मीम शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+