Taapsee Pannu ने मैथियास बोए संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, फोटोज शेयर करने पर बोलीं- 'मेंटली प्रिपेयर नहीं हूं'
Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। हाल ही में दोनों की शादी का वीडियो भी लीक हुआ था। अब खुद तापसी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू और मैथियास बोए की शादी 23 मार्च को हो चुकी है। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो भी खूब वायरल हुई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने एक भी बार अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की। अब तापसी ने बताया कि आखिर उन्होंने अपनी शादी की बात क्यों छुपाई थी।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंफर्स कर दिया कि उनकी शादी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने कहा, ''मुझे नहीं पता है कि क्या मैं अपने निजी जीवन उस तरह से पब्लिक के बीच लाना चाहती हूं, जैसा कि होता है। मैंने ऐसी जिंदगी को जीना चुना है, मेरे पार्टनर और शादी में आए लोगों ने नहीं। मैं नहीं जानती कि चीजें शेयर करने पर मैं कैसा फील करूंगी, इसलिए मैंने इसे सिर्फ अपने तक रखा।''
तापसी पन्नू ने आगे बताया कि वह इस शादी को गुप्त नहीं रखना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'इसे सीक्रेट वेडिंग रखने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैं बस इसे पब्लिक अफेयर नहीं बनाना चाहती थी। जो मेरे करीबी हैं, जो सेलिब्रेशन का हिस्सा थे। उन्हें हमेशा से मेरे रिलेशनशिप के बारे में पता था। ऐसे में मैं अपनी शादी जैसे खास मौके पर किसी भी जजमेंट को इग्नोर करना चाहती थी।'
तापसी पन्नू ने आगे बताया कि फिलहाल शादी की तस्वीरें शेयर करने का उनका कोई प्लान नहीं है। वह फिलहाल मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी और मैथियास बोए साल 2013 में पहली बार मिले थे। इसके बाद वह दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लगभग पिछले 10 सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications