क्या प्रेग्नेंसी की वजह से तापसी पन्नू ने आनन-फानन में रचाई शादी? खुद बताई सारी असलियत!
Taapsee Pannu Pregnany rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने काफी जल्दबाजी में शादी की। शादी इतनी जल्दी हुई कि फैंस के मन में तमाम तरह के सवाल उठने लगे। अब तापसी को लेकर फैंस का ये भी कहना है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं।
23 मार्च 2024 को तापसी पन्नू ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मिथियास संग शादी की। शादी के बारे में पहले से फैंस को नहीं मालूम था। एक्ट्रेस ने एक तरह से फैंस को सरप्राइस दिया। ऐसे में तरह-तरह के सवाल उठने लगे।

बताते चलें कि शादी से पहले तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर रेयर आस्क मी एनीथिंग में फैंस से इस बारे में खुलकर बात की। फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि वे शादी कब करेंगी? ऐसे में तापसी ने कहा कि मैं शादी तभी करूंगी जब मैं बच्चे चाहूंगी या फिर मैं गर्भवती होऊंगी। मगर ये सब जल्दी नहीं होने वाला।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैं बच्चे चाहूंगी या फिर गर्भवती होऊंगी तभी शादी करूंगी। मगर ये सब जल्दी नहीं होने वाला। मैं आप सभी लोगों को इस बारे में बता दूंगी और इसके बाद हंसी मजाक शुरू हो गया। बताते चलें कि ये इंटरव्यू 2020 में एक्ट्रेस ने दिया था। एक्ट्रेस ने साफतौर पर कहा कि जब मैं बच्चे पैदा करूंगी तभी शादी करूंगी। बिना शादी के मैं बच्चे नहीं पैदा करना चाहती।
अब सवाल ये खड़ा होता है कि तापसी प्रेग्नेंट हैं या फिर नहीं। क्या वे मां बनना चाहती हैं क्योंकि एक्ट्रेस ने बहुत ही सिंपल तरीके से गुपचुप शादी रचाई थी। मगर ये तो वक्त ही बताएगा कि तापसी मां बनने वाली हैं या फिर नहीं। तापसी इस वक्त अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने फिल्म एनिमल को लेकर दिया है।
एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी होती तो मैं रणबीर कपूर की तरह ही एक्साइटेड होती। तापसी से जब पूछा गया कि क्या वे एनिमल करतीं, तो एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मैंने एनिमल की स्क्रिप्ट पढ़ी होती तो मैं भी हां कर लेती।












Click it and Unblock the Notifications