Swati Mishra Husband: भोजपुरी सिंगर स्वाति मिश्रा की है शादी, कौन हैं होने वाले पति मोहित, क्या करते हैं काम?
Swati Mishra Marriage (who is Husband Mohit): 'राम आएंगे' जैसे सुपरहिट भजन से देशभर में नाम कमाने वाली बिहार की बेटी और मशहूर भोजपुरी सिंगर स्वाति मिश्रा आज 29 नवंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी मुंबई के एक लग्जरी होटल में होगी, जहां मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्में पूरे धूमधाम के साथ मनाई जा रही है।
मेहंदी की तस्वीरें खुद स्वाति ने शेयर की हैं और इसे अपनी नई जिंदगी की 'शुरुआत' बताया था। शादी में भोजपुरी इंडस्ट्री से अक्षरा सिंह, सिंगर प्रिया मलिक, आरजे अंजलि समेत कई करीबी दोस्त शामिल हो रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं स्वाति मिश्रा के होने वाले पति मोहित और क्या करते हैं काम?

🟡 who is Swati Mishra Husband Mohit: कौन हैं स्वाति मिश्रा के होने वाले पति मोहित?
स्वाति के होने वाले पति मोहित भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह पेशे से म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले मोहित ने अपने इंस्टाग्राम @mohitmusik पर यह जानकारी दी है कि स्वाति मिश्रा के कई लोकप्रिय गानों का म्यूजिक उन्होंने ही तैयार किया है।
खास तौर पर 'राम आएंगे' और 'तोहरे में बसे राजा' जैसे चर्चित गीत मोहित की ही कंपोजिंग हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त थे और अब यह दोस्ती शादी के रिश्ते में बदलने जा रही है।

🟡 मुंबई में चल रहा वेडिंग सेलिब्रेशन, दिल्ली में होगा भव्य रिसेप्शन
28 नवंबर की शाम मुंबई में स्वाति की मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हुईं। आज दिन में हल्दी और रात में विवाह संपन्न होगा। सभी समारोह मुंबई के शानदार होटल में आयोजित किए जा रहे हैं। शादी के बाद 3 दिसंबर को दिल्ली में एक बड़े स्तर का रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें परिवार, दोस्त और संगीत जगत से जुड़ी कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
🟡 who is Swati Mishra: कहां से आती हैं स्वाति, कैसी रही उनकी सफर की शुरुआत
स्वाति मिश्रा मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के माला गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 14 अगस्त 1996 को हुआ था। छोटे से गांव से निकलकर स्वाति ने अपनी आवाज के दम पर बड़ी पहचान बनाई। उनके परिवार में माता-पिता, एक बहन और दो छोटे भाई हैं।
बचपन में वह अपनी दादी के साथ बोकारो में भी रहीं। आज स्वाति सिर्फ सोशल मीडिया सेंसेशन नहीं हैं, बल्कि भक्ति संगीत की सबसे चर्चित आवाजों में से एक बन चुकी हैं। स्वाति की मां का नाम मीना मिश्रा और पिता का नाम राजेश कुमार मिश्रा है।

🟡 शिक्षा और संगीत की ट्रेनिंग
स्वाति मिश्रा ने शुरुआती पढ़ाई छपरा के स्थानीय स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से म्यूजिक में बैचलर की डिग्री हासिल की। फिर वह मुंबई गईं और वहीं से मास्टर्स ऑफ म्यूजिक पूरा किया। बचपन से ही गाने का शौक होने के कारण उनके माता-पिता ने उन्हें संगीत सिखाने का फैसला किया। स्वाति ने अपने पहले गुरु पंडित राम प्रकाश मिश्रा से तालीम ली।
🟡 सोशल मीडिया स्टार और भक्ति संगीत की नई पहचान
स्वाति अपने परिवार की पहली प्रोफेशनल गायिका हैं। उनकी अनोखी आवाज ने उन्हें ऐसी पहचान दिलाई कि आज देशभर के लोग उनके भजनों के दीवाने हैं। स्वाति मुंबई में रहती हैं और यूट्यूब पर उनके दो चैनल हैं - Swati Mishra और Swati Mishra Bhakti। उनका भक्ति चैनल बेहद लोकप्रिय है, जिस पर 1.61 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे', 'राम आएंगे', 'शिव तांडव स्तोत्र', 'जय सियाराम' जैसे कई गाने खूब वायरल हुए हैं।

🟡 स्वाति मिश्रा और मोहित की शादी: PM मोदी ने लेटर लिखकर दी बधाई
स्वाति मिश्रा और मोहित ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी थी। पीएम मोदी ने लेटर जारी कर कपल को अपना आशीर्वाद दिया है। पीएम मोदी ने अपने लेटर में लिखा था,
''स्वाति एवं मोहित के विवाह का निमंत्रण पाकर प्रसन्नता हुई। दिनांक 29 नवंबर 2025 को हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम और परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू को जीवन के नव-शुभारम्भ की हार्दिक बधाई। शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो, इसी कामना के साथ नव दंपति को दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्य पूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष।''












Click it and Unblock the Notifications