विवादों में हैं Swara Bhasker का पाकिस्तानी लहंगा, सरहद पार से बरेली कैसे पहुंचा वलीमा आउटफिट?

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने पूरे रीति-रिवाज से शादी की। बाद में दोनों ने बरेली में शानदार वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी रखी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगा पहना था।

Swara Bhasker Pakistani Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। शादी के बाद से कपल ने अब तक कई जश्न मनाए। मार्च के महीने में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी की थी। दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब कपल ने बरेली में फिर रिसेप्शन पार्टी दी। इस दौरान स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगा पहना था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

 पाकिस्तान से बरेली कैसे पहुंचा स्वरा का लहंगा?

पाकिस्तान से बरेली कैसे पहुंचा स्वरा का लहंगा?

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर जब से ये जानकारी दी है कि उन्होंने पाकिस्तानी डिजाइनर का लहंगा रिसेप्शन पर पहना था तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। वहीं फैंस के मन में ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ये लहंगा उनका पाकिस्तान से बरेली कैसे पहुंचा। इतना ही नहीं क्या एक्ट्रेस इसे पसंद करने सरहद के उस पार गई थीं?

पसंद करने क्या पाकिस्तान गई थीं एक्ट्रेस?

पसंद करने क्या पाकिस्तान गई थीं एक्ट्रेस?

खैर स्वरा भास्कर ने अब अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस के इन तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने अपने लहंगे की कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि आखिर कैसे उनका लहंगा पाकिस्तान से ससूराल बरेली पहुंचा। पति संग स्वरा भास्कर ने अपने वलीमे की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।

पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

स्वरा भास्कर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, ''मेरी वलीमा आउटफिट लाहौर से दुबई, वहां से मुंबई और फिर दिल्ली से फाइनली बरेली पहुंचा। मैं अली जीशान के काम को हमेशा से पसंद करती थी। जब मैंने उन्हें कॉल किया कि मैं उनका डिजाइन पहनना चाहती हूं तो उन्होंने मुझे सुना और ये डिजाइन भेजा था"। बता दें कि, स्वरा के इस पाकिस्तानी डिजाइनर का नाम अली जीशान है।

फहद ने भी शेयर की तस्वीरें

वहीं फहद ने भी स्वरा भास्कर संग रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, पिछले एक महीने में आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें जो भी आप लोगों का प्यार मिला उसके लिए हम धन्य महसूस करते हैं। फिलहाल दोनों की रिसेप्शन पार्टी की इन तस्वीरों को लेकर बवाल मचा हुआ है।

दिल्ली में हुई स्वरा फहद की शादी

दिल्ली में हुई स्वरा फहद की शादी

34 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने अपना घर बसा लिया है। 16 जनवरी को उन्होंने फहाद संग कोर्ट मैरिज की थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। हालांकि इसके बाद दिल्ली में स्वरा भास्कर औऱ फहाद ने सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी की और रिसेप्शन पार्टी भी रखी। जिसमें तमाम नेताओं ने शिरकत की।

Recommended Video

    Swara Bhaskar Reception: स्वरा की रिसेप्शन में पहुंचे Rahul Gandhi और CM Kejriwal | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+