'प्यार हो सकता है', Swara Bhasker की जिंदगी में हुई किसकी एंट्री? सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से फैंस उनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं।
Swara Bhasker Mystery Man: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इस बार वह अपने पोस्ट से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक बार फिर उनकी जिंदगी में प्यार लौट आया है। शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो एक फोटो शेयर की, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं।

क्या स्वरा भास्कर का फिर हुआ प्यार?
स्वरा भास्कर के इस पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, उनकी जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई है। जिसे वह बहुत ज्यादा दिल से चाहती हैं। एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'ये प्यार हो सकता है'। हालांकि इस फोटो में स्वरा भास्कर और उनके मिस्ट्री की झलक नहीं दिखाई दे रही है।

स्वरा भास्कर का वायरल हुआ पोस्ट
इस फोटो में स्वरा भास्कर ने अपना सिर नीचे किया हुआ है। वहीं उनके मिस्ट्री मैन उनके सर पर हाथ रखकर प्यार बरसा रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। फोटो में फैंस के लिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि, ये शख्स आखिर कौन है। हालांकि इसके बावजूद कुछ फैंस नाम का अंदाजा लगा रहे हैं।

यूजर्स बोले- 'ब्वॉयफ्रेंड है क्या'
अब स्वरा भास्कर के इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'ब्वॉयफ्रेंड है क्या?' दूसरे ने पूछा, 'आपके साथ कौन है फोटो में?' वही अन्य यूजर्स उन्हें बधाइयां दी। इसके अलावा स्वरा के फैंस कमेंट सेक्शन में खूब हार्ट इमोजी शेयर की है। वहीं एक अन्य यूजर ने तो एक्ट्रेस के मुंह छिपाने पर तंज कसते हुए लिखा, 'गलत काम करोगे तो मुंह छिपाना ही पड़ेगा'।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
बता दें कि, स्वरा भास्कर ने इस मिस्ट्री मैन की तस्वीर शेयर कर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को इंतजार है कि, आखिर एक्ट्रेस कब इस मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा करेंगी। अब ये शख्स आखिर कौन है ये स्वरा भास्कर ही बेहतर तरीके से बता पाएंगी। फिलहाल उनके रिलेशिनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
स्वरा का हुआ था ब्रेकअप
बता दें कि, इससे पहले स्वरा भास्कर राइटर हिमांशू शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट किया। लेकिन, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications