स्वरा भास्कर ने होने वाले बच्चे के लिए की ऐसी तैयारियां, सजा रहीं पालना, लेकिन उस पर किसी और ने किया कब्जा....

Swara Bhasker Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। स्वरा भास्कर का मानना है कि ये उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक है। आपको बता दें कि उनकी प्रेग्नेंसी का सातवां महीना चल रहा है। कुछ दिनों बाद ही वह अपने घर पर एक नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। नन्हे मेहमान की आने की खुशी में पहले से ही कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। स्वरा भास्कर ने अपने बेडरूम में भी कई तरह के बदलाव किए हैं।

स्वरा भास्कर कर रही हैं बेबी के स्वागत की तैयारियां
आपको बता दें कि डिलीवरी की डेट नजदीक आते ही स्वरा भास्कर ने अपने होने वाले बेबी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर दो नई फोटो शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को बताया है कि वह अपने होने वाले बच्चे के लिए पहले से ही पालना सजा रही हैं लेकिन उस पालने पर फिलहाल किसी और ने कब्जा कर रखा है।

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने बेडरूम में किया बड़ा बदलाव
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत राजनेता फहाद अहमद से गत 16 फरवरी 2023 को शादी की थी। इसके बाद गत 6 जून 2023 को उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो नई फोटो शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि उन्होंने अपने बेडरूम में अपने होने वाले बच्चे के लिए एक बहुत ही सुंदर सा पालना लगाया है। बच्चे के आने की उत्सुक्ता परिवार वालों में देखी जा सकती है।

बच्चा का पालना सजाती नजर आईं स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं जिनमें से एक में वह होने वाले बच्चे के लिए पालना सजाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे उनकी पालतू बिल्ली ने होने वाले बच्चे के नए पालने पर कब्जा कर रखा है और वह पालना छोड़कर कहीं जा भी नहीं रही है। स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा है- तुम्हारा पहला बच्चा।

काम से ब्रेक लेकर बच्चे की परवरिश करना चाहती हैं स्वरा भास्कर
आपको बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भस्कार ने इस समय अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वह अपने होने वाले बच्चे के इस दुनिया में आने का इंतजार कर रही हैं। स्वरा भास्कर का कहना है कि फिलहाल वह अपना पूरा फोकस अपने परिवार, अपनी शादीशुदा जिंदगी और होने वाले बच्चे पर रखना चाहती हैं। वह अपना पूरा समय अपने बच्चे की अच्छे परवरिश में बिताना चाहती हैं। जब उन्हें खुद से लगेगा कि वह फिर से काम पर जाना चाहती हैं तब वह दोबारा काम शुरू करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+