'मैं अछूत हूं, नाम सुनते ही...' स्वरा भास्कर का फिल्म ना मिलने पर छलका दर्द, बताया क्यों बर्बाद हुआ करियर

Swara Bhasker On Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को इंडस्ट्री में पूरे 15 साल हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं हालांकि बीते कुछ समय से एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं। लेकिन अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी उन्हें कास्ट नहीं करना चाहता है।

Swara Bhasker

कनेक्ट सिने को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा कि, 'अगर दुनिया में कोई चीज थी जो मेरे लिए सबसे महंगी थी, तो वो मेरा ट्विटर अकाउंट था। क्योंकि इसकी वजह से मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने बंद हो गए और मेरा करियर बर्बाद हो गया। बहुत सारे मेकर्स ने मैं इंडस्ट्री में अछूत हूं और ये मेरे शब्द नहीं हैं। ये मेरे शुभचिंतकों, निर्माता, निर्देशक मित्रों के शब्द हैं।'

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि, मुझे खुद मेरे दोस्तों और शुभचिंतको ने इस बारे में बताया। लोग मुझसे कहते हैं कि हम आपको कास्ट करना चाहते थे लेकिन स्टूडियो ने आपका नाम सुनकर मना कर दिया। स्वरा ने याद किया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बताया था कि उन्हें अक्सर "स्वरा भास्कर जैसी अभिनेत्री" के लिए ब्रीफ मिलता है, लेकिन जब वह पूछती हैं कि वे उसे क्यों नहीं कास्ट करेंगे, तो उन्हें बताया गया वे 'नहीं, विवाद होते रहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे नहीं पता कि डर क्या है लेकिन डर तो है।"

स्वरा भास्कर ने आगे यह भी बताया कि लोग अक्सर उनके करियर बर्बाद होने की वजह विवादों को बताते हैं। वह कहते हैं कि, 'तुमने गलत काम किया है, तुमने अपना करियर बर्बाद कर लिया है, तुमने ऐसा क्यों किया?' यह आपकी बहुत मूर्खता थी। जिसमें अक्सर आपकी अपनी टीम भी शामिल थी। जो लोग आपसे प्यार करते हैं, और वे चिंता की जगह से आ रहे हैं। वे आपके शुभचिंतक हैं इसलिए उन्हें आपकी ओर देखना बुरा लग रहा है।'

बता दें कि, स्वरा भास्कर ने साल 2023 में सपा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। जिसकी वजह से काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद सितंबर 2023 में कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया। फिलहाल स्वरा भास्कर अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+