स्वरा भास्कर के परिवार में मुश्किल समय, क्या हुआ एक्ट्रेस के साथ? लोगों से कहा- दुआ करो

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद के पिता यानी स्वरा भास्कर के ससुर को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज
खबर है कि स्वरा भास्कर के ससुर को ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की है और सभी लोगों से ससुर के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है।

Swara Bhasker

सर्जरी के बाद कैसी है ससुर की हालत?

जानकारी के अनुसार स्वरा भास्कर के ससुर को गत 29 नवंबर 2025 (शनिवार) की रात अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ था। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और गत 30 नवंबर 2025 (रविवार) सुबह उनकी सर्जरी हुई। इस वक्त स्वरा भास्कर, पति फहाद अहमद और पूरा परिवार अस्पताल में ही मौजूद है।

स्वरा भास्कर ने लोगों से की ऐसी अपील

-स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- फहाद के पिता और मेरे ससुर को कल रात ब्रेन हेमरेज हुआ और आज सुबह ऑपरेशन किया गया। हम इस समय परिवार को संभालने में व्यस्त हैं और कुछ दिनों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कृपया अंकल के लिए दुआ करें।

-एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके ससुर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं फहाद अहमद ने अभी तक अपने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।

स्वरा-फहाद की पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

-आपको बता दें कि स्वरा भास्करऔर फहाद अहमद की पहली मुलाकात साल 2019 में एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी। तीन साल की दोस्ती के बाद दोनों ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रजिस्टर्ड कराई थी।

-इसके बाद 16 फरवरी 2023 को स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने अपने विवाह की आधिकारिक घोषणा की। सितंबर 2023 में ही दोनों प्यारी सी बेटी राबिया के माता-पिता बने।

'पति पत्नी और पंगा' में साथ दिखा था कपल

हाल ही में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में साथ नजर आए थे जो कपल्स के रिश्तों को एक्सप्लोर करने वाला शो है। इसका पहला सीजन रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जीता था।

स्वरा भास्कर का फिल्मी सफर

फिल्मों की बात करें तो स्वरा भास्कर को आखिरी बार साल 2022 में 'जहां चार यार' और 'मीमांसा' में देखा गया था। इसके अलावा वह साल 2021 की वेब सीरीज 'आपके कमरे में कोई रहता है' का हिस्सा भी थीं। हाल ही उन्होंने 'मिसेज फलानी' की शूटिंग पूरी की है जिसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+