Swara Bhasker ने बेटी 'राबिया' को दिया जन्म, क्या है इसका मतलब, इराक की सूफी संत से है गहरा कनेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नन्ही परी के साथ फोटो शेयर की और साथ ही उसके नाम भी घोषणा कर दी।

Swara Bhasker Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर नन्ही परी आई है। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही स्वरा ने अपनी बेटी के नाम की भी घोषणा की।

स्वरा भास्कर ने पति समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया। उन्होंने ये गुड न्यूज शेयर करते हुए अपनी बेटी की झलक भी दिखाई। हालांकि फोटोज में उसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा। एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि बेटी का नाम राबिया रखा है। इसके बाद से लोग इंटरनेट पर नाम का मतलब सर्च कर रहे हैं।

Swara Bhaskar

दरअसल, स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी का नाम राबिया एक महिला सूफी संत के नाम पर रखा है। राबिया इराक की रहने वाली थीं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबी और इबादत में बिता दी। ये इराक की पहली महिला सूफी संत थीं। इन्होंने अपनी जिंदगी में बेहद संघर्ष किया था। ऐसे में राबिया का मतलब एक मजबूत महिला को दर्शाता है। हालांकि फैंस मुस्लिम नाम की वजह से एक्ट्रेस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, स्वरा भास्कर ने अस्पताल से बेटी के जन्म के वक्त की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य... हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ. यह एक बिल्कुल हमारी नई दुनिया है'। फिलहाल एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके तमाम चाहने वाले और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इस साल की शुरूआत में कोर्ट मैरिज कर शादी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद कपल ने मार्च 2023 में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की। शादी के बाद एक्ट्रेस ने मई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इस वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+