'हमारे बीच बहुत मतभेद...' शादी के एक साल बाद स्वरा भास्कर ने किया बड़ा खुलासा, क्यों दूसरे धर्म में की शादी?

Swara Bhasker Fahad Ahmad: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी को पूरा एक साल हो गया है। आज यानि 16 फरवरी को कपल अपनी पहली शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और बताया कि फहद के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

स्वरा भास्कर ने शादी की सालगिरह पर कोर्ट मैरिज की तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'हम दोनों ही हिंदू-मुसलमान दो अलग-अलग धर्मों से हैं. फिर फहाद उम्र में भी मुझसे एक साल छोटे हैं। हम दोनों ही जहां से आते हैं दोनों की ही दुनिया बहुत अलग रही. एक बड़े शहर की लड़की जो अंग्रेजी बोलती है। वहीं यूपी का एक लड़का जो कि केवल उर्दू और हिंदुस्तानी भाषा बोलते हैं।'

Swara Bhasker

स्वरा भास्कर ने आगे लिखा, 'हम दोनों के परिवार वाले काफी चिंतित थे कि क्या शादी का ये फैसला सही है। जबकि हम दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी। सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान हम पहली बार मिले थे इसके कब एक दूसरे के इतने करीब आ गए हमें पता भी नहीं चला।'

स्वरा ने आगे बताया कि उन्होंने फहद के साथ शादी का कैसे फैसला लिया। एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'बुद्धिमान लोगों का कहना है, सिर्फ मूर्ख ही जल्दबाजी करते हैं। फहाद और मैंने शादी में जल्दबाजी जरूर की, लेकिन हम तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। हम दोनों के ही प्यार की शुरुआत हम दोनों ही जानते हैं शायद इसलिए कि हमारे बीच बहुत सारे मतभेद हुए थे।'

स्वरा ने पोस्ट में आगे लिखा कि वह फहद के साथ कैसा महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं फहाद के साथ सुरक्षित महसूस करती थी और हमेशा उससे मिलती थी। महीनों की बातचीत और रात भर की बातचीत के बाद, जब मैंने फहाद से पूछा कि आगे क्या करना है तो उन्होंने कहा था कि हम दोनों ही एक दूसरे से बहुत अलग हो लेकिन हम एक-दूसरे को कंप्लीट करते हैं। उन्होंने मुझसे शादी के लिए 2-3 साल इंतजार करने को कहा था। मैं हैरान थी लेकिन उनके आत्मविश्वास और क्लियरिटी पर भरोसा भी था।'

बता दें कि, स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने गुपचुप कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति-रिवाज के साथ शादी की। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी। बता दें कि स्वरा और फहाद की एक बेटी है। फिल्मों से दूर होकर एक्ट्रेस फिलहाल अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+