फिर से मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर? वायरल वीडियो से लग गई सवालों की झड़ी, क्लिप में दिखा बेबी बंप!
Swara Bhaskar pregnancy rumours: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा स्वरा भास्कर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा कभी किसी वजह से तो कभी किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आईं, जब वे पैपराजी के कैमरा में स्पॉट हुईं। इस दौरान स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने तूल पकड़ लिया।
बता दें कि पिछले साल 23 सितंबर को स्वरा भास्कर मां बनी थीं। पति फवाद और एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। अब बच्चे के 8 महीने पूरे होने के बाद एक बार फिर स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ रही हैं। रूमर्स हैं कि एक बार फिर वे मां बनने वाली हैं।

दरअसल स्वरा भास्कर एक इवेंट में पहुंची, जहां उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। जैसे ही स्वरा ने शिरकत की, सारे कैमरे उन्हीं की तरफ मुड़ गए।
एक्ट्रेस को देखने के बाद तो यही लग रहा है कि वे फिर से प्रेग्नेंट हैं। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि एक्ट्रेस वाकई मां बनने वाली हैं या फिर नहीं। ना ही एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ भी कहा है। मगर फिलहाल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहद अहमद से शादी की है। साल 2023 में कपल ने निकाह किया था। शादी कर स्वरा को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि स्वरा को इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद स्वरा और फहद ने एक बच्चे का वेलकम किया। अब स्वरा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications