आखिर Sushmita Sen ने अब तक क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने खोला अपनी लाइफ का ये राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 46 साल की हो चुकीं हैं। उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक शादी क्यों नहीं की इस पर उन्होंने कईं बड़े खुलासे किए हैं।

मुंबई, 1 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनकी लाइफ में कईं शख्स आए और किसी वजह से एक्ट्रेस उनसे अलग हुईं। लेकिन फैंस के मन में हमेशा से ये सवाल रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सुष्मिता सेन ने कभी शादी ही नहीं की? अब सुष्मिता सेन ने इस सवाल का आखिरकार खुलकर जवाब दिया है।

सुष्मिता सेन ने किया बड़ा खुलासा

सुष्मिता सेन ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और साल 1994 में रह चुकीं मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हमेशा से हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं यही वजह है कि वह अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि, सुष्मिता सेन 46 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी किसी को डेट नहीं किया। सुष्मिता सेन कईं सारे लव अफेयर्स रहे हैं। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि डेट करने के बावजूद बात शादी तक नहीं पहुंची। अब इस पर खुद सुष्मिता सेन ने खुलकर बातचीत कर कईं बड़े खुलासे किए हैं।

इस वजह से एक्ट्रेस ने नहीं की शादी

इस वजह से एक्ट्रेस ने नहीं की शादी

दरअसल, सुष्मिता सेन ट्विंकल खन्ना को दिए इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने शादी करने की वजह बताते हुए कहा कि, मैं तीन बार शादी करने के करीब पहुंच गई थी लेकिन इससे दूर हो गई और मुझे भगवान ने बचा लिया'। साथ ही सुष्मिता सेन ने साफ कहा कि उनकी बेटियों रेने सेन और अलीशा कभी 'शादी नहीं करने' की वजह रही हैं। सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना से ट्वीक इंडिया में इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं नहीं चाहती कि कोई भी आए और जिम्मेदारियों को शेयर करे, लेकिन कभी भी कोशिश न करें और मुझे इससे दूर जाने के लिए कहे'।

 'इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं'

'इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं'

शादी को लेकर सुष्मिता सेन ने कहा, 'सौभाग्य से मैं लाइफ में कुछ बहुत ही दिलचस्प लड़कों से मिली, लेकिन मेरा कभी शादी नहीं करने का एकमात्र कारण ये था कि वे निराश थे। इसका मेरे बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे बच्चे कभी इसमें शामिल नहीं थे। मेरे दोनों बच्चों ने मेरी लाइफ में लोगों को खुले दिल से स्वीकार किया है, कभी चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। उन्होंने सभी को समान रूप से प्यार और सम्मान दिया है। ये देखने के लिए सबसे खूबसूरत चीज है।'

सुष्मिता सेन का हुुआ था ब्रेकअप

सुष्मिता सेन का हुुआ था ब्रेकअप

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेन और अलीशा है। इन दोनों सुष्मिता सेन ने गोद लिया और दोनों की वह अच्छे से परवरिश कर रही हैं। ये दोनों बेटियां सुष्मिता सेन के बेहद करीब हैं। इसके अलावा सुष्मिता सेन का उनके बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल के साथ हाल ही में ब्रेकअप हुआ था जिसकी जानकारी सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। हालांकि ब्रेकअप होने के बाद दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+