सुष्मिता सेन को चश्मा लगाकर फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, लोगों ने देखा कुछ ऐसा, करने लगे बुरी तरह से ट्रोल
मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरपर्सन और बिजनेसमैन ललित मोदी ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप की अनाउंसमेंट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। किसी ने इसे उनकी निजी जिंदगी बताया तो किसी ने जमकर उनको ट्रोल किया। वहीं अब एक बार फिर सुष्मिता सेन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, वो भी अपनी लेटेस्ट शेयर की गई पिक्चर को लेकर।

सेल्फी के चक्कर में ट्रोल हुईं सुष्मिता
बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप की पोस्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए सुष्मिता सेन काफी कुछ कहा था। उन्होंने साफ किया कि वो अपनी जिंदगी से काफी खुश हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स उनको लेकर काफी कुछ कहने लगे। यहां तक की ललित मोदी ने भी ट्रोलर्स को काफी कुछ सुनाया था। वहीं अब सुष्मिता सेन ने अपनी एक सनग्लास लगाए फोटो को चक्कर में फिर से ट्रोल हो गईं।

एक्ट्रेस की हर चीज पर यूजर्स की पैनी नजर
दरअसल, जब से सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल किया है, तब से उनकी हर चीज पर यूजर्स पैनी नजर गढ़ाए हुए है। उनकी एक पोस्ट की जबरदस्ती तरीके से छानबीन हो रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में आई लव यू दोस्तों लिखा था। जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी फोटो पोस्ट की, उन्हें नेटिजन्स ने बेरहमी से ट्रोल किया गया।

सनग्लास लगाए फोटो में यूजर्स ने कुछ ऐसा खोजा
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट करती है। ऐसे में उन्होंने फैंस के लिए एक सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस सनग्लासेस लगाए हुए थे और वो एक कार के अंदर बैठी नजर आ रही थी। हालांकि, अब यूजर्स ने उनके चश्मे में कुछ ऐसा देखा तो फिर उनको बिना रुके खरी-खरी सुनाने लगे।

चश्मे के अंदर से दिखी 2 बोतलें
यूजर्स को सुष्मिता की फोटो को जूम करने पर चश्मे के अंदर से 2 बोतल दिखाई दी, जिसके बाद किसी ने इसे वोडका तो किसी ने कहा कि शैंपेन लग रही है। इसके बाद एक्ट्रेस की फोटो देखते ही देखते वायरल हो गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि मैम ये वोडका है? तो एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे को शैंपेन लग रही। इनके बाद यूजर ने इसी तरह के कमेंट्स की बरसात कर दी।

14 जुलाई को हुआ रिश्ते पर बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में 14 जुलाई को बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी बेटर हाफ तक कह दिया था, जिसके बाद लोगों यहां तक कह दिया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली, लेकिन बाद में ललित मोदी में साफ किया कि उन्होंने शादी नहीं की है, सिर्फ रिलेशनशिप में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications