'जादू भरी आंखों वाली..' यानी की सुष्मिता के लिए कभी विक्रम भट्ट ने की थी आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली, 15 जुलाई। पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन और IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के रिलेशनशिप की बात सामने आने के बाद लोग खुश होने से ज्यादा हैरान हैं, क्योंकि ललित मोदी पिछले 12 सालों से भारत में नहीं हैं, ऐसे में उनके और सुष के बीच की जान-पहचान कब प्रेम में तब्दील हो गई कि मामला Better Half तक पहुंच गया, ये किसी की समझ में नहीं आया। इन 12 सालों में जहां ललित मोदी केवल अपने आईपीएल विवादों की ही वजह से सुर्खियों में रहे हैं।

विक्रम भट्ट के साथ इंगेज थीं सुष्मिता सेन

विक्रम भट्ट के साथ इंगेज थीं सुष्मिता सेन

तो वहीं सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों, अपने इवेंट,अपनी वेबसीरीज और 16 साल छोटे रोहमन शॉल के रिलेशनशिप की वजह से ही चर्चा में रही हैं। हालांकि उनका नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक पहुंचा ही नहीं।

सुष्मिता के लिए पागल थे फिल्ममेकर विक्रम भट्ट

वैसे तो सुष्मिता के साथ नाम जुड़ने वालों की लिस्ट काफी लंबी रही है लेकिन सुष्मिता के प्रति दीवानों की तरह अगर कोई पागल हुआ था तो वो थे मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता सेन ने साल 1996 में भट्ट कैंप की फिल्म ' दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

पटकथा लेखक विक्रम भट्ट

पटकथा लेखक विक्रम भट्ट

इस फिल्म के पटकथा लेखक विक्रम भट्ट ही थे और इस फिल्म का एक मशहूर गाना था ' जादू भरी आंखों वाली..' , जो कि सुष्मिता पर ही फिल्माया गया था। कहते हैं इस गाने की शूटिंग के दौरान ही विक्रम भट्ट अभिनेत्री सुष्मिता पर फिदा हो गए थे। इस फिल्म के बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों में जोर-शोर से होते थे।

सुष्मिता को नहीं था कोई अफसोस

सुष्मिता को नहीं था कोई अफसोस

जिस वक्त सुष्मिता और विक्रम रिलेशनशिप में थे, उस वक्त विक्रम शादी-शुदा थे और एक बेटी के पिता थे लेकिन उनकी शादी टूटने के कगार पर थी। लोगों को लगा कि सुष्मिता सेन इस शादी के टूटने की वजह थी लेकिन ऐसा नहीं था, इस बात का खुलासा सुष्मिता और विक्रम ने अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल के शो में किया था।

'मैं इस शादी के टूटने का कारण नहीं हूं'

विक्रम की शादी में पहले से ही दिक्कत थी। सुष्मिता ने कहा था कि' वो इस शादी के टूटने का कारण नहीं हैं क्योंकि वो ऐसे शादीशुदा इंसान के साथ रिलेशन में हैं, जो कि पहले ही टूटी शादी का गम झेल रहा है।'

विक्रम ने 6 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी थी

विक्रम ने 6 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी थी

हालांकि सुष से भी विक्रम का रिश्ता ज्यादा चला नहीं और उनका ब्रेकअप हो गया और साल 1998 में विक्रम का अदिति से तलाक भी हो गया और उनकी बेटी भी उनसे दूर हो गई जिसके बाद वो काफी अकेला महसूस करने लगे थे। सुष भी उनकी लाइफ से जा चुकी थीं, ऐसे में उन्हें खुद को खत्म करने का ख्याल आया और उन्होंने 6 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी थी लेकिन वो बच गए थे। इस बात का खुलासा खुद विक्रम भट्ट ने एक इंटरव्यू में किया था।

साल 2020 में विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली

साल 2020 में विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली

फिलहाल सुष के जाने के बाद विक्रम की लाइफ में अभिनेत्री अमीषा पटेल आईं , जिनके साथ उनका पांच साल का अफेयर रहा लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया और इसके बाद साल 2020 में विक्रम ने श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली। श्वेतांबरी मुंबई में ट्रिनिटी आर्ट गैलरी से जुड़ी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+