Sushmita & Lalit : तो तीन बच्चों के पिता ललित मोदी में दिखी सुष्मिता को 'वो' बात....इसलिए बनी 'Better Half'
नई दिल्ली, 15 जुलाई। 'इसे कहते हैं जोर का झटका धीरे से लगे'.. जी हां आपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कल शाम 6 बजे जो ट्वीट किया, उससे लोगों को इसी तरह से झटका लगा है। उन्होंने पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके लोगों अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया। ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी Better Half बताया है।
Recommended Video

ललित मोदी को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन
हालांकि इसके चंद मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट करके ये क्लीयर कर दिया कि 'वो और सुष्मिता अभी शादीशुदा तो नहीं है लेकिन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।' इस ट्वीट के बाद से इंटरनेट पर तो तूफान ही मच गया, लोगों को इस रिलेशनशिप की कतई उम्मीद ही नहीं थी इसलिए दोनों को साथ देखकर हर कोई हैरान रह गया।

'मेरी लाइफ में जितने लोग आए, वो सभी काफी निराश थे'
फिलहाल इस वक्त दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ये बात लोगों को इसलिए भी नहीं पच रही है क्योंकि मात्र 6 महीने पहले ही सुष्मिता का अपने से 16 साल छोटे एक्टर-मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ था और वहीं हाल ही में उन्होंने फिल्म एक्ट्रेस ट्विवंकल खन्ना के एक चैट शो में कहा था कि '46 साल की उम्र में मैं कुंवारी इसलिए हूं क्योंकि मेरी लाइफ में जितने लोग अभी तक आए हैं, वो सभी काफी निराश थे।'

'...इसलिए मेरा रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा'
'मैं एक सिंगल मदर हूं, ऐसे में मैं नहीं चाहती थी कि शादी के बाद मेरी जिम्मेदारी बंटे या अगला इंसान इसे लेकर असमंजस में हो, मैं लोगों के साथ रिलेशनशिप में तो रही लेकिन वो सभी लोग काफी थके हुए थे और कुछ बातों पर श्योर भी नहीं थे इसलिए मेरा रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। मैं फिलहाल अपनी दोनों बेटियों संग काफी खुश हूं' आपको बता दें कि सुष्मिता ने दो बेटियों को गोद लिया है।

क्या ललित मोदी पर सुष्मिता सेन की खोज खत्म हो गई?
तो क्या ललित मोदी पर सुष्मिता सेन की खोज खत्म हो गई? क्या ललित मोदी ही वो इंसान हैं जो हर बात पर क्लियर हैं और किसी भी तरह से निराश नहीं हैं? ये सवाल अब यूजर्स पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी से पूछ रहे हैं क्योंकि अभी तक सुष्मिता का नाम जिस किसी के भी साथ जुड़ा, उनमें से किसी ने भी इस तरह से अपना रिलेशनशिप उजागर नहीं किया था। इसलिए लोग अब सुष्मिता से पूछ रहे हैं कि क्या तीन बच्चों के पिता ललित मोदी ही उनके असली Prince Charming हैं?

सुष्मिता सेन का कोई बयान सामने नहीं आया
वैसे इस मामले में सुष्मिता सेन का कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन जो फोटो सामने आई है, उसमें एक रिंग सुष्मिता के हाथ में दिख रही है, जिसे देखकर लग रहा है कि शायद दोनों ने सगाई भी कर ली है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
साल 2013 का पुराना ट्वीट वायरल
वहीं इसी बीच साल 2013 का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें सुष्मिता ने ललित को माई लव कहकर संबोधित किया था। यही नहीं जब सुष्मिता ने रोहमन से अलग होने पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी तो भी उस पोस्ट को ललित मोदी ने लाइक किया था। जिससे साफ है कि दोनों में बीच में दोस्ती तो लंबे वक्त से थी लेकिन ये दोस्ती प्यार में कब बदली ये एक रहस्य है, जिसका खुलासा होना बाकी है।

तो ललित की बीवी नंबर 2 होंगी सुष्मिता?
आपको बता दें कि ललित मोदी से अगर सुष्मिता सेन की शादी होती है तो वो ललित की बीवी नंबर 2 होंगी क्योंकि ललित मोदी ने इससे पहले अपने से 9 साल बड़ी मीनल से शादी की थी, जो कि उनकी मां की सहेली थीं। ललित से पहले मीनल की पहली शादी नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से हुई थी, जिनसे दोनों को एक बेटी करीमा भी है। लेकिन दोनों के तलाक के बाद मीनाल और ललित की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया।

ललित को शादी से दो बच्चे रुचिर और आलिया
इस शादी के खिलाफ ललित का पूरा परिवार था लेकिन फिर भी परिवार की परवाह ना करते हुए ललित ने मीनाल से 17 अक्तूबर, 1991 से शादी कर ली और करीमा को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। मीनाल और ललित को शादी से दो बच्चे रुचिर और आलिया मोदी है।
विवेक बर्मन के बेटे गौरव से कराई शादी
ललित मोदी ने ही बेटी करीमा की शादी डाबर ग्रुप के गौरव वर्मन से करवाई, ये शादी भी काफी चर्चित रही थी। हालांकि दिसंबर 2018 में कैंसर के कारण मीनाल मोदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।












Click it and Unblock the Notifications