सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का दर्दभरा बयान, कहा- पार्टनर से उम्मीद मत रखो
सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और प्यार करने वालों को बड़ी सलाह दी है।
मुंबई, 21 जुलाईः पिछले कुछ समय से पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल ललित मोदी के साथ सुष्मिता सेन के रिलेशनशिप की खबरों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था, जिसके बाद ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने से लेकर सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर तक कह दिया था। सुष्मिता सेन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के बयान आ रहे हैं। कोई उन्हें गोल्ड डिगर बता रहा है तो कोई उनके पुराने रिलेशनशिप को लेकर बात कर रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस के भाई से लेकर एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी अपने अपने अंदाज में उन्हें डिफेंड किया है। सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने लव लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और प्यार करने वालों को बड़ी सलाह दी है।

एक्स बॉयफ्रेंड ने शेयर किया वीडियो
सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में कहा है- यार मैं रोहमन आस्किंग के कुछ जवाब पढ़ रहा था। ये सब प्यार में इतने दुखी क्यों हैं ? बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट करते हो यार तुम लोग अपने पार्टनर से..क्यों ? आपके पार्टनर के पास भी उनकी कई चीजें करने के लिए होती हैं। उनकी भी अपनी एक लाइफ है।
पार्टनर पर डिपेंड मत हो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहमन ने आगे कहा है- पार्टनर पर इतने ज्यादा डिपेंड न हो यार। अपने आप को खुद खुश रखना सीखो न। पहले खुद को कंप्लीट करो, फिर पार्टनर की तलाश करो। ऐसा पार्टनर मत ढूंढों जो आपको कंप्लीट करे, क्योंकि ये कभी सच नहीं होगा। आप समझ रहे हो न।

कोई हमें कंप्लीट नहीं करता
रोहमन ने आगे कहा- मुझे ये कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता कि कोई हमे कंप्लीट करेगा। आपको कोई और नहीं सिर्फ आप कंप्लीट कर सकते हैं। ये बहुत आसान है। अपने साथ ये सब करना बंद करो और दूसरे इंसान को दुखी मत करो। किसी ने ठेका नहीं लिया है यार तुम्हें खुश करने का। कोई दूसरा इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता..खुश रहो। अपने वीडियो को शेयर कर रोहमन शॉल ने कैप्शन में लिखा है- आपको कोई कंप्लीट नहीं कर सकता, लेकिन आप।

फैंस को दिख रहा रोहमन का दर्द
रोहमन शॉल का ये दर्दभरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनकी तारीफ करते हुए उन्हें समझदार बता रहे हैं तो कई लोग उनकी आंखों में उदासी पढ़ रहे हैं। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया सूजर ने लिखा है- तब आपकी आंखों में आंसू क्यों हैं..आप अपना दर्द क्यों छिपा रहे हो। वहीं दूसरे सूजर ने लिखा है- आपकी आंखें आपके दिल का हाल बयां कर रही हैं।

रोहमन शॉल से था सुष्मिता का रिलेशन
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल काफी साल तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि रोहमन शॉल उम्र में सुष्मिता सेन से छोटे थे पर दोनों की बॉन्डिंग बहुत ही शानदार थी। वहीं सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबर सामने आने पर भी रोहमन ने कहा था उन्हें खुश रहने दो।












Click it and Unblock the Notifications