Sushmita Sen ने ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, 'गोल्ड डिगर' का टैग देने वालों को दिया करारा जवाब
सुष्मिता सेन का नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक कहा। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
Sushmita Sen Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी फिल्म 'ताली' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। 90 के दशक की एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले सुष्मिता सेन का नाम ललित मदी के साथ जोड़ा गया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया गया।
याद दिला दें कि, कुछ समय पहले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप का सबके सामने ऐलान किया था। ये तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं। हालांकि इस पर सुष्मिता सेन कुछ भी कहने से बचती हुईं नजर आईं। लेकिन इस रिलेशनशिप की वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर भी कहा गया। अब सुष्मिता सेन ने इस पर चुप्पी तोड़ी और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

सुष्मिता सेन ने जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "अच्छा है इस तरह के कमेंट मेरे पास आए और मुझे गोल्ड डिगर भी कहा गया। बेइज्जती तो बेइज्जती होती है जब वो आपको मिलती है, जो मैं नहीं लेती हूं। लेकिन कुछ चीजें हैं जो किसी का बिजनेस नहीं हैं। मुझे ये कहने की जरुरत नहीं कि ये किसी का बिजनेस नहीं है बल्कि मैं ये कहना चाहूंगी ये आपका बिजनेस नहीं है। बाकी मैं आपको बता दूं कि मैं सिंगल हूं और इससे आपको कोई मतलब नहीं है।"
ललित मोदी के पोस्ट करने के बाद जब सुष्मिता सेन को बुरी तरह ट्रोल किया गया था तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स की बोलती बंद की थी। अब इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ''उस पोस्ट को शेयर करने के बाद कई लोगों ने मुझसे कहा था कि आपको जवाब देने की जरुरत नहीं है, लेकिन यह मुझसे जुड़ा था तो मैं जवाब दूंगी। बाकी मैं आपको बता दूं कि मैं सिंगल हूं और इससे आपको कोई मतलब नहीं है''।
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म ताली में नजर आएंगी। जो कि, 16 गस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है। इसमें वह ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा वह आर्या 3 का भी हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications