किस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता सेन बनी थीं Miss Universe? 31 साल पहले भारत की बेटी ने ऐसे रचा था इतिहास

Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। आपको बता दें कि 21 मई 1994 को उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में आज उनकी इस खूबसूरत जर्नी की 31वीं सालगिरह है।

21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन
इस मौके पर सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। साथ ही उन्होंने लिखा है- 31 साल पहले, जब मैं 18 साल की थी, मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

Sushmita Sen

31वीं सालगिरह पर सुष्मिता सेन ने किया ऐसा पोस्ट

-सुष्मिता सेन ने आगे लिखा- ये भारत की पहली जीत थी। इस जीत ने मेरी जिंदगी बदल दी। इससे मेरे लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए और मुझे बहुत कुछ सीखने, देखने और समझने को मिला। इस जीत ने मुझे ये सिखाया कि आशा में ताकत होती है, सबको साथ लेकर चलने से चमत्कार होता है और प्यार सबसे बड़ी चीज है।

-सुष्मिता सेन ने लिखा- मुझे दुनिया घूमने और बहुत ही प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका भी मिला। ये मेरे जीवन का सबसे अहम मोड़ था। मैं भगवान, अपनी मां और बाबा का दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं इस बात को हमेशा गर्व से याद रखूंगी कि मुझे अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का खिताब

आपको बता दें कि जब सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं तब उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स के मंच पर अपनी शानदार प्रेजेंस से पूरी दुनिया को प्रभावित किया था।

खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थीं

21 मई 1994 को ही सुष्मिता सेन ने फिलीपींस में आयोजित 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें 77 देशों से सुंदरियां शामिल हुई थीं। वहीं सुष्मिता सेन ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई थीं।

एक्ट्रेस ने फिलीपींस के दोस्तों को भी दीं शुभकामनाएं

सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में फिलीपींस के दोस्तों को भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है- फिलिपींस के अपने चाहने वालों और अपनी खास दोस्त को भी 31वीं सालगिरह की शुभकामनाएं देती हूं। चलो ऐसे सपने देखें जो नामुमकिन लगते हैं क्योंकि मुझे यकीन है कि पूरी कायनात हमें उन्हें पूरा करने में मदद करती है। मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं।

किस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता सेन बनी थीं मिस यूनिवर्स?

-क्या आपको पता है कि किस सवाल का जवाब देकर सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं। सुष्मिता सेन से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में एक खास सवाल पूछा गया था जिसका उन्होंने बड़ी ही निडरता के साथ शानदार जवाब दिया था।

-सुष्मिता सेन से पूछा गया था कि आपके लिए महिला होने का सार क्या है? ऐसे में उन्होंने कहा था कि महिला होना एक उपहार है, जिसे हम सभी को संजो कर रखना चाहिए। एक बच्चा एक महिला से पैदा होता है। वह दर्शाती है कि केयरिंग, शेयरिंग और प्यार करना क्या होता है। यही एक महिला होने का सार है।

-सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता भी जीती थी जिससे उन्हें मिस यूनिवर्स स्टेज तक पहुंचने का मौका मिला था। सुष्मिता सेन ने फेमिना मिस इंडिया 1994 प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय को हराया था। उस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय फर्स्ट रनर-अप रही थीं जबकि सुष्मिता सेन विजेता बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+