Rhea Chakraborty को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया अनसीन वीडियो तो फैंस ने कर दिया ट्रोल
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज ही के दिन 14 जून 2020 को निधन हुआ था। एक्टर का मृत शरीर उनके घर में पाया गया था। उस वक्त इस खबर ने फैंस से सेकर सेलिब्रिटीज तक हर किसी को हिलाकर रख दिया था।
रिया चक्रवर्ती को आई सुशांत की याद
सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। उस दौरान एक्टर रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसकी वजह से एक्टर के परिवार वाले रिया को सुसाइड का जिम्मेदार मान रहे थे। ऐसे में सुशांत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी में अब एक्ट्रेस ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।

शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिताए वक्त का एक प्यारा सा पुराना वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों वादियों का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत और रिया एकसाथ बड़े से पत्थर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान दोनों काफी कोजी होते हुए नजर आए। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों अपना रोमांटिक वैकेशन एंजॉय कर रहे थे।
फैंस ने रिया को किया ट्रोल
रिया चक्रवर्ती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए 'आई विश यू वर हीयर' गाना लगाया है। अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पोस्ट किया तो ये देखकर फैंस भड़क उठे और रिया चक्रवर्ती को बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, क्यों ढोंग करती हो तुम।' एक लिखता है, 'इतनी गंदगी फैलाने के बाद ऐसा पोस्ट करती है जैसे पीड़ित यही है।' एक ने लिखा, 'पोज तो ऐसे कर रही हैं जैसे जीवन भर साथ रहेगी।'
सुशांत सिंह केस में हुईं थी गिरफ्तार
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में कई सारे एंगल निकले थे। फैंस मानने को तैयार नहीं थे कि एक्टर सुसाइड कर सकते हैं। जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। हालांकि इस केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। जेल में एक महीना बीताने के बाद एक्ट्रेस को रिहा कर दिया गया था। हालांकि इन बीते 3 सालों में हुई जांच से ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई।












Click it and Unblock the Notifications