Sushant Singh Rajput: रक्षाबंधन पर छलका सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का दर्द, इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

Sushant Singh Rajput: आज यानी 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन हर भाई-बहन एक दूसरे के साथ खुशियां बांट रहे हैं या फिर जो लोग दूर हैं वह एक दूसरे को याद कर रहे हैं।

रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भाई को याद किया
इस कड़ी में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को भावुक अंदाज में याद किया है। सुशांत सिंह राजपूती की बहन श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें दिवंगत एक्टर और उनकी बहनों के साथ बिताए कई खुशनुमा पल कैद हैं।

Sushant Singh Rajput

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया ऐसा वीडियो

इस वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति की शादी की भी झलक देखने को मिलती है, जहां भाई सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो के बीच श्वेता के एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा भी शामिल है, जिसमें वह कहती हैं- हम दोनों की सोच और आदतें एक जैसी थीं। हम हमेशा साथ रहते थे। खाना, खेलना, सोना, सबकुछ एक साथ करते थे। वह बेहद खुशमिजाज इंसान था।

श्वेता ने भाई के लिए कैप्शन में लिखा ऐसी बात

-इस वीडियो को शएयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है- कभी-कभी लगता है कि तुम गए ही नहीं। बस पर्दे के पीछे कहीं चुपचाप हमें देख रहे हो। फिर अचानक दिल में टीस उठती है कि क्या सचमुच मैं तुम्हें कभी नहीं देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी अब सिर्फ गूंज बनकर रह जाएगी? तुम्हारी आवाज एक धुंधली याद में बदल जाएगी?

-श्वेता ने आगे लिखा है- तुम्हें खोने का दर्द इतना गहरा है कि शब्द उसके सामने छोटे पड़ जाते हैं। ये मेरे भीतर एक पवित्र एहसास की तरह बस गया है, जिसे जोर से कहा नहीं जा सकता, जो इतना विशाल है कि समेटा नहीं जा सकता। हर गुजरते दिन के साथ ये और गहरा होता जा रहा है, कड़वाहट से नहीं बल्कि एक साफ समझ के साथ कि ये भौतिक संसार कितना नाज़ुक है और सच्ची शरण केवल ईश्वर ही दे सकते हैं।

-श्वेता ने लिखा है- मुझे यकीन है, भाई, हम फिर मिलेंगे, समय और कहानियों की सीमाओं से परे, जहां आत्माएं सिर्फ प्रेम की खामोश भाषा से एक-दूसरे को पहचानती हैं। तब तक, मैं अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांध रही हूं और यही दुआ करती हूं कि तुम जहां भी हो, खुशियों, शांति और रोशनी से घिरे रहो। अलविदा, जब तक हम फिर न मिलें। प्यार के साथ, तुम्हारी गुड़िया दी।

14 जून 2020 को हो गई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत

आपको बता दें कि गत 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया था लेकिन बाद में हत्या की आशंका के चलते मामला सीबीआई को सौंपा गया था। हाल ही में लगभग 4 साल 6 महीने बाद, सीबीआई ने अपनी अंतिम क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें मौत की वजह आत्महत्या ही बताई गई है और ये भी स्पष्ट किया गया कि उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+