Sushant Singh Rajput: दूसरी पुण्यतिथि पर नम आंखों से याद कर रहे फैंस, कुछ ऐसा रहा एक्टर का फिल्मी सफर
सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। अपने करियर की बुलंदियों को छू रहे सुशांत ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया।
मुंबई, 14 जून: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। एक्टर ने लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सुशांत सिंह राजपूत लाखों दिलों में राज करते हैं। उनके जाने का यकीन लोगों को आज भी नहीं होता। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे आज पूरे 2 साल हो चुके हैं। आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है और फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।
Recommended Video

कॉलेज के दिनों में किया एक्टिंग का रुख
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना जिले में हुआ था। एक्टर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एक्टर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई खत्म की। वो सुशांत के कॉलेज का ही दौर था, जब उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में इंट्रस्ट आया।

2006 के बाद मुंबई चले गए सुशांत
इसके बाद सुशांत बैकग्राउं डांसर के तौर पर काम करने लगे। सुशांत सिंह राजपूत डांस में माहिर थे। सुशांत ने साल 2006 में कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद सुशांत मुंबई चले गए, जहां उन्होंने बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया।

इस फिल्म ने बनाया सुपरस्टार
सुशांत ने अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काई पो छे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बस फिर क्या था... इस फिल्म से सुशांत ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली। इसके बाद एक्टर शुद्ध देसी रोमांस, पीके, ब्योमकेश बख्शी जैसी फिल्मों में नजर आए। फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने सुशांत को सुपरस्टार बना दिया।

सुशांत के जाने से गमगीम हुए फैंस
इन फिल्मों ने सुशांत को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया। साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘छिछोरे' हिट हुई थी। फैंस ने सुशांत की इस फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया। जब एक्टर अपने करियर की बुलंदियों को छू रहे थे, तभी अचानक उनके दुनिया छोड़ जाने की खबर से फैंस शॉक हो गए। आज तक भी इतने उम्दा एक्टर के जाने की खबर का किसी को यकीन ही नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications