सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, बर्थडे पर शेयर की थ्रोबैक फोटो, हुई वायरल
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे। आज यानि 21 जनवरी को दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 38वीं बर्थडे एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर कर एक्टर को याद किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके बर्थडे पर याद किया। रिया ने एक्टर की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रिया ने फोटो के कैप्शन पर हार्ट इमोजी लगाया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने अपने भाई को याद कर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। श्वेत ने लिखा," हैप्पी बर्थडे मेरे सोना सा भाई। मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी। उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहें और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए मोटिवेट करते रहें। 3...2...1 हमारे गाइडिंग स्टार को फिर से हैप्पी बर्थडे। आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाते रहें।"
बता दें कि, कोरोना महामारी के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का के निधन की खबर ने हर किसी को बड़ा झटका दिया था। 14 जून 2020 को एक्टर का शरीर उनके फ्लैट में मृत पाया गया था। उस वक्त वह रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे। ऐसे में एक्टर के परिवार वालों ने रिया पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से सुशांत ने सुसाइड किया है। इसके कारण रिया को कुछ समय जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। इसके बाद उनको फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया था। खैर अगर आज एक्टर जिंदा होते तो अपना 38वां जन्मदिन मना रहे होते। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications