Vivek-Aishwarya के रिश्ते के बारे में नहीं जानते थे सुरेश, अमिताभ बच्चन को लेकर बोले- 'वह मेरे दोस्त नहीं...'
Suresh Oberoi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। उनकी गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। हाल ही में वह संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म फिल्म एनिमल में नजर आए थे। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने सालों बाद खुलासा किया कि उन्हें विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में कुछ नहीं पता था।
सुरेश ओबेरॉय ने सालों बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने बताया कि उनके बेटे ने इस रिश्ते के बारे में कभी नहीं बताया। बल्कि एक्टर को दोनों के रिश्ते की जानकारी फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने दी थी। एक्टर ने कहा, 'मैंने उसे कई बार समझाया था कि ऐसा मत करो।'

इसके बाद सुरेश ओबेरॉय से पूछा गया कि ऐश्वर्या और विवेक के रिश्ते की वजह से क्या अमिताभ बच्चन संग उनकी बॉन्डिंग पर कोई असर पड़ा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उनका को-एक्टर रहा हूं लेकिन अमिताभ बच्चन कभी भी मेरे अच्छे दोस्त नहीं रहे। हमारा रिश्ता हमेशा से इंडस्ट्री के हिसाब से रहा है। जब भी हम दोनों की मुलाकात होती है तो एक दूसरे के प्रति काफी अच्छे होते हैं।'
इसके अलावा सुरेश से आगे सलमान खान को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा, 'हम दोनों हमेशा अच्छे से मिलते हैं। जब भी सलमान खान से मेरी मुलाकात होती है तो मेरे सामने अपनी सिगरेट छिपा लेते हैं। वह और उनके पिता सलीम खान हमेशा से बड़े सम्मान से मुझसे मिलते हैं। मैं हमेशा विवेक को सलीम के पैर छूने को कहता हूं। जो कुछ चीजें हुईं लेकिन मेरे रिश्ते आज भी अच्छे हैं।'
बता दें कि, फिल्म एनिमल में सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर के दादा की भूमिका निभाई। उन्होंने फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, सुरेश के अलावा अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और शक्ति कपूर लीड रोल में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications