KGF Chapter 2 Collection: यश की फिल्म केजीएफ 2 की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, विदेश में भी मचा रही धूम
फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर अपनी जगह पक्की बना ली है।
मुंबई, 12 मई: इस साल अप्रैल माह में सुपरस्टार यश की रिलीज हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखी है। फिल्म यश की एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं जिसके कारण इस फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर अपनी जगह पक्की बना ली है। बता दें कि, फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने अब तक दुनिया भर में कमाई कर 560 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

KGF 2 बनी तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की माने तो 'केजीएफ चैप्टर 2' जो कि 'केजीएफ चैप्टर 1' का सीक्वल है, ने 9 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ है, और दुनिया भर में 560 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में $2.6m की बड़ी कमाई की है और इसके बाद पद्मावत और दंगल के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।
विदेशी बाजारों में KGF 2 की जगह पक्की
14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर 2 में सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे अभिनेताओं की एक्टिंग फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने ना केवल पुरानी रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया बल्कि, इस साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर', 'हीरोपंती 2', 'जर्सी' और 'रनवे 34' को भी पछाड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने ना केवल भारत में बल्कि विदेशी बाजारों में भी अपनी जगह पक्की कर ली है और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है।












Click it and Unblock the Notifications