Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देखें चिरंजीवी और सलमान खान का सुपर स्वैग, फिल्म 'गॉड फादर' के गाने 'थार मार' का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म 'गॉड फादर' के गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान एकसाथ नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 14 सितंबरः बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि लगातार सलमान खान के कई प्रोजेक्ट्स एकसाथ इंटरनेट पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग बॉलीवुड 'फिल्म किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज किया था जिसमें उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उसके बाद उनके रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का प्रोमा लॉन्च किया गया जिसमें उनका एक अलग अवतार देखने को मिला। वहीं पिछले दिनों तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉड फादर' का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान ने भी धमाकेदार एंट्री की थी। इस ट्रेलर में सलमान खान के नजर आने के बाद यह और भी ज्यादा फेमस हो गया था। अब इस फिल्म के गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान एकसाथ नजर आ रहे हैं।

गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज

गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज

आपको बता दें तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉड फादर' के गाने 'थार मार थक्कर मार' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में पहली बार चिरंजीवी और सलमान खान एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का पूरा वीडियो कल यानी 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

चिरंजीवी और सलमान खान एकसाथ आए नजर

फिल्म 'गॉड फादर' के गाने 'थार मार थक्कर मार' को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है जबकि इस गाने को अनंत श्रीराम ने लिखा है। इसका म्यूजिक थमन एस ने दिया है। गाने के टीजर में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी और सलमान खान ब्लैक ड्रेस में एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों अपने अपने सुपर स्वैग में एंट्री करते नजर आते हैं। गाने में दोनों ने काले चश्मे भी पहने हुए हैं। इस गाने के टीजर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है टीजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है टीजर

जैसे ही इस गाने का टीजर रिलीज किया गया वह तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गया। तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी के अलावा सलमान खान के फैंस भी इस गाने के टीजर को बेहद पसंद कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब सलमान खान किसी तेलुगू फिल्म में नजर आने वाले हैं। चिरंजीवी और सलमान खान की जोड़ी एकसाथ काफी दमदार नजर आ रही है।

5 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 'गॉड फादर'

आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉड फादर' मशहूर मलयालम मूवी 'लूसिफर' की रीमेक है। मलयालम फिल्म के लीड रोल में मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान वही किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो ऑरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया था। वहीं नयनतारा एक्ट्रेस मंजू वॉरियर वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। पहली बार सलमान खान तेलुगू फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिसंबर 2022 में रिलीज होगी सलमान की नई फिल्म

वहीं कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म किसी का बाई किसी की जान का टीजर शेयर किया था। इसके शएयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 'किसी का भाई किसी की जान'। जानकारी के अनुसार इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड हीरोइन के तौर पर पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, वेकेंटेश दग्गूबती, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म दिसंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+