'सुपर डांसर चैप्टर 3' में जजेस ने बच्चे से पूछा अश्लील सवाल, NCPCR ने चैनल को भेजा लेटर, 7 दिन में मांगा जवाब
Super Dancer Chapter 3: टीवी का फेमस डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। खबर है कि इस डांस रिएलिटी शो की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ एक नोटिस जारी कर दिया है। दरअसल आयोग ने चैनल के शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा और शो का एक पूरा एपिसोड डिलीट करने की मांग की है।
आपको बता दें कि एनसीपीसीआर ने सोनी चैनल के शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को लेटर लिखते हुए डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के एक एपिसोड को हटाने की मांग की है। खबर है कि इस एपिसोड में जजों ने कथित तौर पर मंच पर कंटेस्टेंट के माता-पिता के बारे में एक अश्लील और सेक्शुअल रिलेशन से संबंधित सवाल पूछा था।

'सुपर डांसर चैप्टर 3' के खिलाफ शिकायत
एएनआई के अनुसार एनसीपीसीआर ने शिकायत अधिकारी को लेटर में लिखा है- आयोग को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' का एक वीडियो ट्विटर पर मिला है, जिसमें ये देखा जा सकता है कि इस शो के जज कंटेस्टेंट के रूप में मौजूद एक नाबालिग बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लीलता से भरे सवाल पूछ रहे थे।
NCPCR has written to Sony Pictures Networks over a video on social media showing a clip from an episode of the childrens dance show Super Dancer -Chapter 3 which aired on Sony Entertainment Television where judges were allegedly seen asking a minor "vulgar & sexually explicit"… pic.twitter.com/0w6KwEF6Ye
— ANI (@ANI) July 25, 2023
आयोग ने चैनल को लिखा लेटर
इसके अलावा आयोग ने उस लेटर में कहा है कि जजों द्वारा नाबालिग बच्चे से पूछे जाने वाले सवाल सही नहीं थे। ऐसा कोई भी सवाल किसी भी बच्चे से सबके सामने मंच पर नहीं पूछा जा सकता है। इस मामले को देखते हुए आयोग ने सीपीसीआर एक्ट, 2005 की धारा 13 (1) (जे) के तहत संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि चैनल ने बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा, आयोग का ये भी मानना है कि ये कंटेंट आयोग के दिशानिर्देशों का भी उल्लंघन करता है।
आयोग ने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा
आयोग ने लेटर में आगे लिखा है- चैनल से अनुरोध है कि इस वीडियो को तुरंत हटा दिए जाए और आयोग को जवाब भेजें कि बच्चों के डांस शो में नाबालिग कंटेस्टेंट से ऐसे अनुचित सवाल कैसे और क्यों पूछे गए। इसके अलावा ये भी अनुरोध है कि इस तरह के भद्दे कंटेंट को चैनल पर न दिखाया जाए। आयोग ने लेटर मिलने के 7 दिन के अंदर चैनल से जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications