Sunny Leone ने फिर से रचाई शादी, मालदीव में दूल्हे संग खाईं जीने-मरने की कसमें, क्यों शेयर नहीं की तस्वीर?
Sunny Leone: सनी लियोनी की इंडिया में काफी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति और बच्चों के साथ कई बार तस्वीरें भी शेयर करती हैं। डैनियल से सनी ने साल 2011 में शादी की थी। मगर हाल ही में सनी ने फिर से शादी कर ली है। सनी की शादी की खबरें सुनकर फैंस भी कुछ कन्फ्यूज से हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि क्या है ये पूरा मामला...
सनी लियोनी की सफेद गाउन में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे सजी धजी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सनी लियोनी ने दिवाली की छुट्टियों के दौरान एक फैसला लिया, जिसने फैंस को हैरान और खुश दोनों ही करके रख दिया। मगर सनी ने एक बार फिर से शादी किस से और क्यों की, चलिये जानते हैं।

दिवाली की छुट्टियों में सनी ने डैनियल संग अपनी शादी की यादों को ताजा करने का फैसला लिया। इस दौरान सनी सफेद गाउन में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सनी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वे अपने पति डैनियल के साथ खड़ी हैं, जिसका मतलब एक्ट्रेस ने पति से ही फिर से शादी की है।
सनी लियोन की मालदीव वाली शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी और डेनियल ने 31 अक्टूबर को पारंपरिक आनंद कारज फंक्शन में हिस्सा लिया था। हालांकि सनी ने सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की कोई फोटो पोस्ट नहीं की है मगर वायरल तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस फंक्शन में उनके तीन बच्चे निशा, नूह और अशर मौजूद थे।
ये कपल बीते कुछ समय से अपनी शादी की यादों को फिर से ताजा करने की काफी समय से प्लानिंग कर रहा था। ऐसे में कपल ने इस खास मौके को और भी खास बनाया जब एक बार फिर शादी रचा ली। इस दौरान कपल के बच्चे भी फंक्शन में काफी खुश नजर आ रहे थे।
डेनियल ने सनी को एक नई अंगूठी गिफ्ट करके इस फंक्शन को और भी यादगार और खास बना दिया। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि सनी इस इंटीमेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करें। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस सेरेमनी की कोई भी तस्वीर शेयर अभी तक नहीं की है।
2011 में रचाई थी शादी
सनी लियोन ने 9 अप्रैल, 2011 को डेनियल वेबर से शादी की। उनकी शादी सिख रीति रिवाजों के तहत पारंपरिक आनंद कारज समारोह में हुई। बहुत से लोग इस बात को भी नहीं जानते हैं कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है।
13 साल साथ रहने के बाद सनी और डेनियल ने अपनी यादों को ताज़ा करते हुए एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाया है। फिल्हाल सनी की शादी की खबरों से फैंस बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications