Video: नए साल पर परिवार संग सनी लियोनी ने किया ये काम, कश्मीर से वीडियो हुआ वायरल
Sunny Leone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ विंटर वेकेशन को इन्जॉय कर रही हैं। खबर है कि सनी लियोनी अपनी फैमिली के साथ इस समय कश्मीर में मौजूद हैं। यहां पर उन्होंने न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट की है। साथ ही अपनी इस ट्रिप का एक बेहद खूबसूरत वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
फैमिली के साथ कश्मीर पहुंचीं सनी लियोनी
सनी लियोनी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस बर्फीलों वादियों में मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। सनी लियोनी और उनके परिवार का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

परिवार के साथ मस्ती करती नजर आईं सनी लियोनी
आपको बता दें कि सनी लियोनी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी हर दिन फैंस के साथ अपनी लाइफ की हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कश्मीर वेकेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सनी बर्फीली वादियों में अपनी पूरी फैमिली के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में दिखाई ट्रिप का खूबसूरत झलकियां
इस वीडियो में सनी लियोनी ने अपनी ट्रिप के हर बेस्ट मोमेंट्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ दिखाया है। कभी वह बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं, तो कभी अपनी पति की बाहों में झूमती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सनी लियोनी के बच्चों के साथ-साथ उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं। वहीं विंटर लुक में सनी कहर ढाती हुई दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखी ऐसी बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा है- अमेजिंग ट्रिप विद हसबैंड एंड किड्स। वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही डेनियल के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को भी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications